धर्म बड़ा है या संविधान…कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने दिया ये जवाब-Video

April 24, 2026 by No Comments

Share News

Aniruddhacharya Viral Video: सोशल मीडिया पर वृंदावन के कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह संविधान और धर्म में बड़ा कौन है, उसके बारे में बताते दिख रहे हैं. दरअसल एक साक्षात्कार के दौरान उनसे सवाल किया जाता है कि धर्म बड़ा या संविधान तो वह धर्म को बड़ा बताते हैं. उनका कहना है कि हम अपनी बहन-बेटियों को जिस नजर से देखते हैं, वो हमें धर्म सिखाता है.

इसी के साथ ही वह ये भी कहते हैं कि ये धरती धर्म से चल रही है. अगर धर्म चला जाए आपका अगर संविधान जिसके पास है और उसके पास धर्म नही है तो संविधान का क्या करोगे. अगर मेरे पास से धर्म चला गया तो मैं जानवर हो जाउंगा. मैं अपने धर्म पर चलता हूं. इसलिए अनुरुद्धाचार्य हूं. झांसी की रानी ने खुद को जिंदा जला दिया. गुरु गोविंद सिंह के दो बच्चों को चुनवा दिया गया संविधान के लिए नहीं धर्म के लिए उन्होंने अपने प्राण दे दिए.

वीडियो में देखें पूरी बात

ये भी पढ़ें-कथावाचक अनिरुद्धाचार्य लड़ेंगे चुनाव…? पीएम मोदी इस काम पर दिया चौंकाने वाला जबाव -Video