Lucknow University: परास्नातक प्रवेश प्रक्रिया शुरू….15 जून अंतिम तिथि; ऐसे भरें ऑनलाइन आवेदन फार्म

April 27, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) की केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत समर्थ पोर्टल के माध्यम से सत्र 2026 – 27 के पंजीकरण( LURN) एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों (PG PROGAMMES एवं PG PROFESSIONAL PROGAMMES) के लिए ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फार्म ( Online Admission Application Form) 27 अप्रैल 2026 से मिलना शुरू हो गए हैं. फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है.

लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध/ सहयुक्त महाविद्यालयों में जो विद्यार्थी किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं वे निम्न प्रक्रिया के अनुसार अपना पंजीकरण( LURN) करा सकते हैं पंजीकरण शुल्क पूर्व की भांति रुपये 100/- ही है.

आवेदन की प्रक्रिया

लखनऊ विश्विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं.

वेबसाइट के POP UP अथवा Admission पेज के दिए हुए लिंक LURNS पर क्लिक करें https://lkounivadm.samarth.edu.in

रजिस्ट्रेशन के पेज पर दाहिने अंकित New Registration पर क्लिक करके अपना login ID बनाएं. फिर बनाए गए login ID को नोट करके रख लें. इसके लिए अभ्यर्थी अपना एक वैध email ID पहले से अनिवार्य रूप से बना कर रखें क्योंकि OTP उसी ईमेल पर भेजा जाएगा जिसको दर्ज करके ही प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

रजिस्ट्रेशन अर्थात लॉगिन ID बनाने के बाद दोबारा उसी पेज के दाहिने अंकित Login पर क्लिक करके अपना पूर्ण विवरण ( नाम , पिता का नाम , माता का नाम इत्यादि सूचनाएं ) अंकित करके अपनी PROFILE पूर्ण करें.

PROFILE पूर्ण करने के उपरांत Rs 100/- का भुगतान दिए हुए payment gateway के माध्यम से करें। भुगतान के प्रक्रिया पूर्ण होते ही अभ्यर्थी का पंजीकरण( LURN) generate हो जाएगा, जिसे अभ्यर्थी नोट कर लें.

अभ्यर्थी अपने पंजीकरण( LURN) का प्रिंट Print Form पर क्लिक करके कभी भी प्राप्त कर सकते हैं.

लखनऊ विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध/ सहयुक्त महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पंजीकरण( LURN) अनिवार्य है. अतः अभ्यर्थी इसका प्रिंट अवश्य रख लें.

पंजीकरण के बाद की प्रक्रिया

पंजीकरण( LURN) के बाद जो अभ्यर्थी लखनऊ विश्विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर एवं केंद्रीय प्रवेश प्रक्रिया में शामिल महाविद्यालयों प्रवेश चाहते हैं उन्हें पाठ्यक्रमानुसार (PROGARMME WISE ) ऑनलाइन आवेदन करने होगा एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

इसकी प्रक्रिया निम्नानुसार है…

Click here for Online Admission Application form(UG/PG)of Lucknow University Centralized Admission (2026-27). Apply Now पर क्लिक करें।

Programme Level जैसे परास्नातक पाठ्यक्रमों Master (P G Programmes) का चयन करें।

इसके बाद Programme के अंतर्गत जिस पाठ्यक्रम में आवेदन करना है उसका चयन करें।

फिर Department का चयन करके proceed पर click करें।

इसके बाद Academic Detail को पूर्ण करें तथा सम्बंधित प्रोग्राम के लिए अपनी Eligibility की भी जाँच कर लें।

इसके बाद सम्बंधित Documents को Upload करें।

इसके बाद अपने Online Admission Application form का पूर्ण Preview देखें। यदि कोई त्रुटि दिखाई देती है तो से Submit करने के पहले सही कर लें।

इसके बाद जिस पाठ्यक्रम में आवेदन करना है उसक निर्धारित आवेदन शुल्क Payment में जाकर करें।

ऊपर की सभी प्रक्रिया पूरी होते ही Online Admission Application form generate हो जाएगा जिसका एक प्रिंट जरूर रख लें.

ये भी पढ़ें- कक्षा-5 के तीन बच्‍चों पर दर्ज हुई FIR…कांड ऐसा सोचने को हो जाएंगे मजबूर-Video