कक्षा-5 के तीन बच्‍चों पर दर्ज हुई FIR…कांड ऐसा सोचने को हो जाएंगे मजबूर-Video

April 27, 2026 by No Comments

Share News

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां सरकारी स्कूल के कक्षा 5 के तीन नाबालिग छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है. आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद उन्होंने हैवानियत की सारी हदें तोड़ दी और अपने ही सहपाठी के साथ गंभीर अमानवीय कृत्य किया. हालांकि पहले तो स्‍कूल में टीचर ने समझा-बूझाकर मामला शांत कराने की कोशिश की लेकिन बात यहीं रूकने के बजाए और बिगड़ गई और मामला स्कूल के बाहर तक चला गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस बच्‍चे के साथ कहासुनी हुई थी, उसे रोक कर खेतों में ले गए. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, एसपी केके बिश्‍नोई ने एक बयान दिया है जिसमें बताया गया है कि सभी बच्चे आपस में दोस्‍त थे. एसपी ने आगे बताया है कि घटना की शुरुआत कक्षा के भीतर एक छोटी सी बात से हुई. दरअसल गलती से एक बच्चे की कोहनी दूसरे बच्चे के टकरा गई थी. इस मामूली बात को लेकर पहले तो कहासुनी हुई और फिर बात हाथापाई तक पहुंच गई.

हालांकि शिक्षकों ने स्कूल में मौके पर बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया और फिर बच्चों को घर भेज दिया लेकिन इन बच्चों ने स्कूल के बाहर बड़ा कांड कर दिया.

प्राइवेट पार्ट में डाल दिया पेन

आरोप है कि स्कूल के बाहर तीन बच्चों ने पीड़ित को रोका और फिर उसे खींचकर खेत में ले गए. पुलिस ने बताया कि बच्चों ने पीड़ित लड़के को मुंह के बल लिटा दिया. दो उसे काबू करने में लग गए और उसके हाथों और पैरों पर खड़े हो गए, तो वहीं तीसरे ने कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट्स में पेन डाल दिया जिससे पीड़ित बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया और किसी तरह से वह अपने घर पहुंचा फिर परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी.

इस पर परिजन तुरंत उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों को सर्जरी करनी पड़ी. इसके बाद पीड़ित परिजन पुलिस के पास शिकायत लेकर गए और पूरी बात बताई.

संभल के एसपी कृष्णकांत बिश्नोई ने मीडिया को जानकारी दी कि अभी तक किसी स्पष्ट मकसद की जानकारी सामने नहीं आ सकी है. घटना के पीछे की परिस्थितियों की गहराई से जांच की जा रही है लेकिन तीन बच्चों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

तो वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और लोगों का कहना है कि इस घटना ने सोचने के लिए मजबूर कर दिया है कि हमारी पीढ़ी किस ओर जा रही है. आखिर कहां से बच्चे इस तरह की बातें सीख रहे हैं? ये घटना हमें सोचने के लिए मबजूर करती है.

ये भी पढ़ें-तुम अच्छी लगती हो रूम आओ…छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने वाले शिक्षक के खिलाफ उतरे छात्रों ने जमकर काटा हंगामा-Video