Lucknow University ने शुरू किया Institute of Pharmaceutical Studies में M.Pham.पाठ्यक्रम…जानें कितनी सीटें?
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में सत्र 2026-27 से Institute of Pharmaceutical Studies में M.Pham.पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है. इस पाठ्यक्रम के अंतर्गत दो शाखाओं ( Branches) में पाठ्यक्रम शुरू हो रहे हैं. दोनों पाठ्यक्रम Pharmacy Council of India से अनुमोदित पाठ्यक्रम है और इसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
ये पाठ्यक्रम निम्न हैं
M.Pham. -Pharmacology ( Seats -16)
M.Pharm. -Pharmaceutics (Seats-16)
न्यूनतम योग्यता
इसके लिए अभ्यर्थी 55% अंकों के साथ B.Pharm किया हो. वही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
प्रवेश प्रक्रिया
प्रवेश प्रक्रिया में GPAT Qualified अभ्यर्थियों को प्रार्थमिकता प्रदान की जाएगी. उनकी AIR rank के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा. इसके बाद जिन अभ्यर्थियों ने CUET-PG (Pharmacy Sujects की मेरिट ) की परीक्षा दी है उनको द्वितीय वरीयता दी जाएगी. इसी के साथ ही यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो उसके लिए विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा कराएगा.
तेजी से विकास कर रही है Pharmaceutical industry
विश्वविद्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, देश एवं प्रदेश में तेजी से विकास कर रही Pharmaceutical industry. इसकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 से Institute of Pharmaceutical Studies में MBA-Pharmaceutical Management (Seats 75)पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है.
विश्वविद्यालय का दावा है कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा. विश्वविद्यालय की ओर से उपरोक्त पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है.
न्यूनतम योग्यता
B.Pharm. / B.Tech. (Chemical Engineering/ Biotechnology/ Biomedical Sciences)/ B.Sc.(Chemistry compulsory in undergraduate)/M.Sc. From recognized University with minimum 50% Marks (45% Marks for SC/ST candidates) in aggregate.
प्रवेश प्रक्रिया
लखनऊ विश्वविद्यालय इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है. विश्वविद्यालय की PGET 2026 की परीक्षा के साथ होगा. उपरोक्त पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के Samarth Portal पर आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- कक्षा-5 के तीन बच्चों पर दर्ज हुई FIR…कांड ऐसा सोचने को हो जाएंगे मजबूर-Video