शख्स को सांप ने उस वक्त काट लिया जब वह उसे पकड़ने के बाद उसके साथ खेलने लगा…2 से 3 मिनट में दर्दनाक मौत; लाइव Video वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ देखा जाता है कि एक शख्स सांप के साथ खेल रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि शख्स को सांप पकड़ने के लिए बुलाया गया था. उसने सांप को पकड़ लिया था लेकिन फिर वह सांप के साथ खेलने लगा.
इस दौरान सांप ने उसके हाथ में काट लिया. इस पर दो से तीन मिनट के अंदर ही शख्स की मौत हो गई जिससे हड़कंप मच गया. ये वीडियो बिहार का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जो लोग सांप पकड़ते हैं उनको इस वीडियो से सीख लेनी चाहिए. हालांकि ये जानकारी सामने नहीं आ सकी है शख्स कौन था, लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शख्स को जब सांप ने काट लिया तो शख्स सांप को डिब्बे में रखने लगा.
इसी दौरान शख्स छटपटाता हुआ जमीन पर गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर मौजूद ये सब देख रहे होते हैं. तो वहीं सांप पूरी तरह से डिब्बे में नहीं जा पाता और वह फिर से डिब्बे से बाहर निकल कर इधर-उधर भागने लगता है. इस पर भीड़ में भगदड़ मच जाती है. हालांकि एक शख्स सांप को डिब्बे में रखने की कोशिश करता भी वीडियो में दिखाई दे रहा है.
सांप पकड़ने आए व्यक्ति को सांप के साथ खेलना भारी पड़ा, 3 मिनट के अंदर लाइव वीडियो में दर्दनाक मौ**त ! pic.twitter.com/9XNWHn1bI6
— अमित गांधी, Amitt Gandhi, امیت گاندھی (@amitt_gandhi) May 1, 2026
ये भी पढ़ें-थार वाले ने पहले मारी तेज टक्कर… फिर रिवर्स कर चढ़ा दी बुजुर्ग पर …हैवनियत का मंजर CCTV में कैद-Video