मुर्गी पालन फार्म हाउस में निकला करीब 7 फुट लंबा किंग कोबरा…मचा हड़कंप-Video

Share News

Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के महेशपुरा रोड स्थित ठाकुर बाबा के पास बने मुर्गी पालन फार्म हाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां करीब 7 फुट लंबा किंग कोबरा निकल आया. किंग कोबरा को देखकर लोग फार्म हाउस में इधर-उधर भागने लगे. इस पर मुर्गी पालन फार्म हाउस मालिक ने समझदारी दिखाई और जल्दी से सपेरे को बुलवा लिया.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किंग कोबरा बैठा हुआ है और सपेरा उसे बड़े ही प्यार से बुलाकर बोरी में बंद कर रहा है. इस दौरान सपेरा कह रहा है कि गुस्सा में हैं जाने काहे को….

करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सपेरे ने किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. इस दौरान भी सपेरा सांप से बात करते दिखा तो वहीं सांप भी इस तरह से रिएक्ट करता दिखा मानो वह सपेरे की बात को समझ रहा हो और उसे धन्यवाद दे रहा हो कि उसने सुरक्षित तरीके से उसे जंगल में छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें-शख्स को सांप ने उस वक्त काट लिया जब वह उसे पकड़ने के बाद उसके साथ खेलने लगा…2 से 3 मिनट में दर्दनाक मौत; लाइव Video वायरल