मुर्गी पालन फार्म हाउस में निकला करीब 7 फुट लंबा किंग कोबरा…मचा हड़कंप-Video
Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के महेशपुरा रोड स्थित ठाकुर बाबा के पास बने मुर्गी पालन फार्म हाउस में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां करीब 7 फुट लंबा किंग कोबरा निकल आया. किंग कोबरा को देखकर लोग फार्म हाउस में इधर-उधर भागने लगे. इस पर मुर्गी पालन फार्म हाउस मालिक ने समझदारी दिखाई और जल्दी से सपेरे को बुलवा लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किंग कोबरा बैठा हुआ है और सपेरा उसे बड़े ही प्यार से बुलाकर बोरी में बंद कर रहा है. इस दौरान सपेरा कह रहा है कि गुस्सा में हैं जाने काहे को….
अब तुम आज़ाद हो…सुनते ही चला गया कोबरा…#UttarPradesh के
जालौन में मुर्गी पालन फार्म हाउस पर करीब 7 फुट का लंबा किंग कोबरा निकला,लेकिन लोगों ने बड़े ही प्यार से उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया,मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के महेशपुरा रोड ठाकुर बाबा के पास #video #jalaun #kobra pic.twitter.com/mRBNMNjfru— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) May 3, 2026
करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सपेरे ने किंग कोबरा को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया. इस दौरान भी सपेरा सांप से बात करते दिखा तो वहीं सांप भी इस तरह से रिएक्ट करता दिखा मानो वह सपेरे की बात को समझ रहा हो और उसे धन्यवाद दे रहा हो कि उसने सुरक्षित तरीके से उसे जंगल में छोड़ दिया.