अभिनेत्री वैजयन्ती माला ने 93 साल की उम्र में किया शानदार डांस…Video वायरल
Vyjayanthimala Dance Video Viral: भारतीय सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाने वाली वैजयन्तीमाला बाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 93 की उम्र में वह डांस करते दिख रही हैं और उनकी भाव-भंगिमाएं इतनी शानदार हैं कि हर कोई वीडियो देखने से खुद को रोक नहीं पा रहा है. वह “बदन पर सितारे लपेटे हुए…” गाने पर डांस करती दिख रही हैं.
वैजयंती माला को भला कौन नहीं जानता. 16 साल की उम्र में उन्होने 1949 में ही फिल्मों में कदम रख लिया था. तमिल फिल्म वाझकाई (1949) में काम किया. इसके बाद तेलुगु फिल्म जीवथम जो कि 1950 में आई थी में भी एक भूमिका निभाई. तो वहीं हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1951 में फिल्म बहार से कदम रखा था. इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में रहीं.
🌹Vaijayanti Mala, Famous Hindi Actress, aged 98 years now.*
*See the zeal and happiness of living even today at this dying/ fading age ! pic.twitter.com/4f0jEu7GsF— अश्विनी (@ashwinpc1302) May 3, 2026
1954 में फिल्म नागिन से उनको अपार सफलता मिली और फिर एक के बाद एक कई हिट फिल्में की. वह हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं और सांसद भी रह चुकी हैं. वह भरतनाट्यम की नृत्यांगना, कर्नाटक गायिका, नृत्य प्रशिक्षक भी रहीं हैं. उनकी अदाकारी आज के युवाओं को भी प्रभावित करती है.
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह जिस गाने “बदन पे सितारे लपेटे हुए” पर डांस करती दिख रही हैं वह फिल्म 1969 में आई थी जिसका नाम ‘प्रिंस’ था. वैजयंतीमाला के साथ शम्मी कपूर नज़र आए थे. उस समय ये गाना बहुत बड़ा हिट पार्टी गाना था. यानी कहीं भी पार्टी होती थी तो ये गाना जरूर बजाया जाता था. हालांकि अभी भी डीजे पर इस गाने को सुना जा सकता है.
ये भी पढ़ें-थार वाले ने पहले मारी तेज टक्कर… फिर रिवर्स कर चढ़ा दी बुजुर्ग पर …हैवनियत का मंजर CCTV में कैद-Video