युद्ध में अकबर को दी थी चुनौती…पराक्रमी योद्धा महाराणा प्रताप की मनाई गई जयंती
Maharana Pratap Jayanti: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत द्वारा महान पराक्रमी योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई. इस मौके पर प्रतिमा स्थल जरीब चौकी चौराहा पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति की साफ सफाई कर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर प्रतिमा के नीचे ही युवा चेतना सभा आयोजित की गई. सभा की अध्यक्षता करते हुए समाजसेवी सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि उन्होंने अपनी वीरता और अपने शौर्य पराक्रम से मुगल शासन के अकबर के युद्ध में चुनौती दी थी और उसकी ओर से की गई संधि के प्रस्ताव को उन्होंने यह कहकर ठुकरा दिया था कि स्वाभिमान और सम्मान से समझौता कभी भी नहीं किया जा सकता है.
गोरिल्ला छापा मार युद्ध से महाराणा प्रताप अंतिम सांस तक युद्ध करते रहे। आज की पीढ़ी के लिए वह जीवन प्रेरणा का स्रोत है। सभा का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री संदीप साहू ने किया. सभा में अनिल त्रिपाठी, रवि दत्त मिश्रा ,सी.के सिंह, दीनानाथ द्विवेदी, देवांश पांडे ,मनीष मेहता, समाज सेविका प्रतिभा साहू, माजिद इरशाद बी.डी जयसवाल, दीनानाथ द्विवेदी, सुरेंद्र सिंह, मनोज दुबे, तिलक चंद्र कुरील, संतोष शर्मा एडवोकेट, हर्षित शुक्ला आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।