घायल मां के लिए जिलाधिकारी के सामने रोता रहा बेटा…साहब निहारते रहे फोन! Video
Siddharth Nagar Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी के सामने एक पीड़ित गुहार लगा रहा है लेकिन साहब को फरियादी की बात सुनने का वक्त ही नहीं. वह फोन पर ही नजरें गड़ाए रहे और फोन स्क्रॉल करते रहे. इस वीडियो के सामने आने के बाद जिलाधिकारी की जमकर आलोचना हो रही है.
वायरल वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि एक पीड़ित परेशान होकर बता रहा है कि उसकी बुजुर्ग मां पर गांव में बंदरों ने बेरहमी से हमला कर दिया था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं और कई टांके लगाने पड़े. गांव में बंदरों का हमला जारी है.
आदमी फरियाद कर रहा है,
DM साहब मस्त च्यूंगम चबाते हुए फोन में व्यस्त हैं, ये होती है राजा वाली क्वालिटी।
📍 सिद्धार्थनगर,यूपीpic.twitter.com/BmjGV12g54— खुरपेंच (@khurpenchh) May 14, 2026
उसने इसके बारे में पहले ही जिला वन अधिकारी (डीएफओ) को लिखित शिकायत दर्ज करा दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. पीड़ित की इस बात को जिलाधिकारी महोदय नजरअंदाज करते दिखे. न तो उन्होंने पीड़ित की तरफ देखा और न ही कोई जवाब दिया. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है और जिलाधिकारी को लोग जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं.
बता दें कि खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.
तो वहीं एक अन्य वीडियो भी पीड़ित का सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि जिलाधिकारी ने उनकी बात सुनी थी और कार्रवाई की गई है. उनको जिलाधिकारी से कोई शिकायत नहीं.
आधी अधूरी जानकारी लिखकर अफवाह फैलाना तुम्हारा काम है क्या?
वैसे कार्यवाही हो चुकी है ये योगी सरकार है जहां सूचना मिलते ही कार्यवाही की जाती है। pic.twitter.com/bCfwYuVbI8— Pooja Singh (@puji1110) May 14, 2026