Rajasthan: चूरू में आया डरा देने वाला रेतीला तूफान…70 की रफ्तार से चली हवाओं ने जमकर किया तांडव; घरों में दुबके लोग-Video
Rajasthan Churu Sandstorm: शनिवार की दोपहर को राजस्थान के चूरू जिले में अचानक मौसम ऐसा बदला कि रेतीले तूफान ने पूरे चूरू को ढक लिया. इस धूल भरी आंखी से पूरा आकाश पीले रंग का हो गया और लोग डर के मारे घरों में दुबक गए.
हालांकि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे लोगों को इस तेज धूलभरी आंधी से कुछ राहत महसूस हुई लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने लोगों को इस तूफान से डरा दिया है. चूरू शहर के साथ ही तारानगर क्षेत्र और मेहरी गांव सहित आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल का गुबार छा गया और दृश्यता लगभग शून्य हो गई.
राजस्थान के चूरू से प्रकृति का बेहद खौफनाक नजारा , तेज आंधी के बीच रेत का विशाल बवंडर उठता दिखाई दिया, जिसने कुछ देर के लिए पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। दूर से उठती धूल की दीवार जैसी यह तस्वीरें लोगों को हैरान कर रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/FFrpMxqacl
— Bold Bite (@boldbiteind) May 30, 2026
इस रेतीले तूफान का असर श्रीगंगानगर, बीकानेर और सीकर जिलों में देखने को मिला. इस बवंडर से दिन में अंधेरा छा गया. सड़क पर चल रहे वाहनों के भी लाइट जलाना पड़ी और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया.
ऐसा फ़िल्मों में ही देखा था…राजस्थान के चूरू में रेतीला तूफान!! pic.twitter.com/iWKSmr8TiW
— Arvind Mohan Singh (@ArvindSinghUp) May 30, 2026
मौसम विभाग ने राज्य के कई और हिस्सों में मौसम के और अधिक सक्रिय रहने की संभावना जताई है और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी चलने की सम्भावना जताई है. साथ ही कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ ही ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है और कहा है कि खराब मौसम के दौरान घर में रहने की कोशिश करें.
तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोगों का कहना है कि इस तरह का तूफान पहले सिर्फ फिल्मों में ही देखा था. तो वहीं किसी का कहना है कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ और लगातार काटे जा रहे पेड़ पौधों की वजह से ही इस तरह के तूफान सामने आ रहे हैं.
राजस्थान के चूरू में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला, जब रेतीले तूफान ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।
आसमान धूल के गुबार से भर गया, दृश्यता लगभग शून्य हो गई और तेज हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।
रेगिस्तान की धरती पर उठे इस तूफान का मंजर बहुत ही भयानक है। pic.twitter.com/2XmBxF0e22
— Dinesh Purohit (@Imdineshpurohit) May 30, 2026
ये भी पढ़ें-Lucknow: बेखौफ बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर पर दिनदहाड़े बरसाई गोलियां…लाइव Video वायरल