मां ने ठुकरा दिया शादी का प्रस्ताव…सनकी आशिक ने उसके बच्चे को पटक कर मार डाला; दिल झकझोर देने वाला Video वायरल

Share News

Firozabad: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स बच्चे को गोद में उठाकर बार-बार पटक रहा है. बच्चा एक बार ही चीख सका और इसके बाद उसकी सांसें थम गई लेकिन क्रूर शख्स बच्चे को फिर भी बार-बार पटक रहा ह. इस तरह से बेहरहम ने बच्चे को 34 सेकेंड में 8 बार पटका और बच्चे की जान निकल गई.

nbsp;

दिल दहला देने वाली ये घटना उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित यादव कॉलोनी से सामने आई है. घटना शनिवार दोपहर की है. घटना पूरी सीसीटीवी में कैद हो गई जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे की मां ने सिरफिरे युवक की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया था. इसीलिए उसने क्रूरता की सारी हदें पार कर बच्चे को मौत की नींद सुला दिया.

युवक महिला का रिश्ते में देवर लगता है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है. आरोपी की पहचान विराज उर्फ जितेंद्र पाठक के तौर पर हुई है. आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बच्चे का लगता है फुफेरा चाचा

दरअसल बच्चे की मां मूल रूप से अरांव के गांव बामई निवासी रती देवी हैं. उनकी शादी फरवरी 2024 में बदायूं निवासी सुमित कुमार से हुई थी. रती ने 3 नवम्बर 2025 को बेटे आरव को जन्म दिया. उनकी जीवन खुशी से चल रहा था लेकिन पति से अनबन के कारण वह पांच महीने से अपने मायके में रह रही थी.

इसी दौरान रती के पति के फुफेरे भाई विराज उर्फ जितेंद्र पाठक जो कि शेखूपुर, बदायूं निवासी है, ने रती के परिवार से नजदीकियां बढ़ा ली. विराज ने पहले तो रती के पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में मदद का भरोसा दिलाकर रति के परिवार का भरोसा जीता और बाद में रती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. इसको रती ने ठुकरा दिया.

बच्चे को ले गया था टॉफी दिलाने के बहाने

शनिवार को रती अपनी मम्मी पिंकी देवी के साथ मिलकर पति पर केस दर्ज कराने को लेकर कानूनी राय लेने शिकोहाबाद के एक अधिवक्ता के पास गई थी. अधिवक्ता से मिलने का समय शाम का था. इसलिए वह यादव कॉलोनी स्थित अपनी मां की सहेली पुष्पलता के घर पर ही रुक गईं. तो दूसरी ओर जितेंद्र पाठक उर्फ विराज रति का पीछा करते हुए वहां पहुंच गया. यहां पर भी उसने रती पर पति को तलाक देने की बात कही और कहा कि वह उससे शादी कर ले. इस पर मां-बेटी ने साफ मना कर दिया. इस पर विराज के सिर पर खून सवार हो गया और वह डेढ़ साल के मासूम आरव को टॉफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और फिर पटक कर मार डाला.

सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है.

पति नहीं करता है कोई काम

रोते-बिलखती रति का वीडियो सामने आया है जिसमें उसने बताया है कि उसका पति से विवाद चल रहा था. वह कोई काम नहीं करता है.  घर का पूरा खर्च इटावा के भरतना निवासी उसके मामा धीरज शर्मा उठा रहे थे और वह एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं. पति के काम न करने की वजह से ही वह मायके में आकर रहने लगी थी. रति ने बताया कि आरोपी विराज तीन महीने से लगातार उसे फोन कर रहा था औऱ पति की बुराई करत हुए उस पर शादी करने का दवाब बना रहा था लेकिन उसने मना कर दिया लेकिन उसे नहीं मालूम था कि वह उसके बच्चे की जान ले लेगा. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

विराज की सोच को लेकर पुलिस ने कही ये बात

पुलिस के साथ ही परिजनों का दावा है कि विराज के दिमाग में एक सनक सवार हो चुकी थी कि अगर रती और उसके पति के बीच अभी जो अनबन चल रही है कहीं बच्चे की वजह से वे फिर से एक न हो जाएं. इसलिए उसने सोचा कि बच्चे को मार दे तो रति हो सकता है उससे शादी कर ले. इसीलिए उसने आरव को रास्ते से हटाने की साजिश रची और मौका पाते ही उसने मासूम आरव की हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें-‘बकरा हलाल होते देखा है…?’ कहते ही मुस्लिम दोस्तों ने सूर्या चौहान को चाकू घोप कर मार डाला; लाइव Video वायरल, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा