World Environment Day: भजन और मंत्रोच्चारण के बीच पौधरोपण से दिया ये संदेश…Video
World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन द्वारा बिठूर चौबेपुर रोड पर स्थित रॉयल ग्रुप के मातृ छाया गुरुकुलम में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वन्दनम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, वृक्षों के महत्व को रेखांकित करना तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
सभी गणमान्यजनों ने मातृ छाया गुरुकुलम परिसर में पौधरोपण किया तथा वृक्ष वन्दनम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति सम्मान और सांस्कृतिक चेतना का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन, पर्यावरण संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के आधार हैं। वृक्षारोपण के साथ-साथ वृक्षों के संरक्षण, पालन-पोषण और उनके प्रति कृतज्ञता की भावना विकसित करना भी समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन ने कार्यक्रम के जरिए ये भी संदेश दिया कि सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनका संरक्षण करने और हरित, स्वच्छ व संतुलित वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रॉयल ग्रुप के चेयरमैन रोहित मिश्रा, निखिल बाजपेई, हिंदू आध्यात्मिक एवम सेवा फाउंडेशन के नगर संयोजक नवेन्दु शुक्ल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र द्विवेदी, जिलामहामंत्री डॉ. राहुल मिश्रा, विपिन शुक्ला, शैलेन्द्र अवस्थी, चंद्रदीप यादव, मातृ गुरुकुलम के आचार्यगण एवं शिष्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बेहद सुन्दर…भजन के साथ #वृक्षरोपण
हिंदू आध्यात्मिक सेवा फाउंडेशन द्वारा रॉयल ग्रुप के मातृ छाया गुरुकुलम #Kanpur बिठूर चौबेपुर में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वन्दनम कार्यक्रम#विश्वपर्यावरणदिवस पर वृक्षों का महत्व तथा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के बारे में बताया गया #WorldEnvironment pic.twitter.com/X9nodHAoml— Archana Sharma Shukla (@archanasharmas6) June 5, 2026