खान सर भी होंगे गिरफ्तार… DIU को दी गई जिम्मेदारी; जानें कितने दिन गुजारेंगे बेउर जेल में?-Video
Khan Sir News: खान सर के नाम से मशहूर बिहार के यूट्यूबर व शिक्षक फैसल खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती दिखाई दे रही हैं. ताजा खबर सामने आ रही है कि पटना पुलिस की डिस्ट्रिक्ट इन्वेस्टिगेटिव यूनिट (DIU) को खान सर की गिरफ्तारी का जिम्मा सौंपा गया है. इसके बाद माना जा रहा है कि पुलिस टीम उनको कभी भी अरेस्ट कर सकती है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों में दावा किया जा रहा है कि गिरफ्तारी की भनक लगते ही खान सर अपने कोचिंग संस्थान से चुपचाप निकल गए हैं तो वहीं पुलिस अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग हुई है. पुलिस ने उनके खिलाफ कदमकुआं थाने में हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
खान सर कोचिंग के बाहर ताबड़तोड़ गोली फायरिंग उनके बॉडीगार्ड के द्वारा किया जा रहा!
पहले गोली फायरिंग करने की बात खान सर ने कहा था
वीडियो तेजी से वायरल हो रहा जिसमें खान बाहर फायरिंग करते हुए वीडियो में देखा जा रहा है!
पटना प्रशासन को यह वीडियो देखना चाहिए और इसकी पुष्टि हो pic.twitter.com/xMYAGixmCb
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) June 4, 2026
दरअसल इस पूरे विवाद की शुरुआत 2 जून की रात को हुई थी. दरअसल पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया था और इस दौरान फायरिंग भी हुई. इसके काई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घटना के दौरान खान सर के बॉडीगार्ड्स ने फायरिंग की.
khan sir को धर लिया गया है । मामला अब बिगड़ चुका है दरअसल सिक्योरिटी गार्ड की भी फायरिंग की वीडियो आने के बाद पुलिस ने उन्हें उठाया बाद में ख़ान सर यानी की फैसल ख़ान पर भी आरोप लग रहे हैं ।
इसके पहले भी इनके कोचिंग पर बम से हमला हुआ था अगर पुलिस अच्छे से जाँच करे तो क्या पता 💀 pic.twitter.com/xDbbkwu6Kh
— Anvi Yadav (@Yadavanviroyal) June 5, 2026
हालांकि खान सर ने हमले का आरोप पड़ोस के कोचिंग सेंटर संचालक रोशन आनन्द पर लगाया था. इसके बाद विवाद बढ़ता गया. पुलिस ने खान सर के बॉडीगार्ड्स को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों बॉडीगार्ड्स को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और अब खबर है खान सर के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है. घटना के सिलसिले में खान सर से भी पुलिस पूछताछ कर चुकी है.
तीन दिन बिताना पड़ सकता है जेल में
अगर खान सर की आज गिरफ्तारी हो जाती है तो कानूनी जानकार बताते हैं कि ऐसी स्थिति में उन्हें कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है. चूंकि रविवार की छुट्टी होगी तो जमानत प्रक्रिया में समय लग सकता है, अगर कोर्ट में तत्काल सुनवाई नहीं हो पाई तो. ऐसे में खान सर यानि फैसल खान को कम से काम 3 दिन बेउर जेल में बिताना पड़ सकता है.
खान सर का बॉडीगार्ड कबूला खान सर के इशारे पर गोली फायरिंग किए थे! प्रदीप और तालकेश्वर ने इस बात को कबूल लिया है खान सर ने ही फायरिंग करने के लिए कहा था.! खान सर के दो बॉडीगार्ड को पुलिस ने गिरफ्तार किया, दोनों हथियार भी जब्त कर लिया गया है pic.twitter.com/xJvwzDbHQY
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) June 4, 2026
पटना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बता दें कि हाई-प्रोफाइल मामला होने की वजह से पटना में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. तो वहीं खान सर की गिरफ्तार की कमान पूरी तरह से DIU (जिला जांच इकाई) को सौंप दी गई है. खबर है कि पुलिस की विशेष टीमें खान सर के संभावित ठिकानों पर नजर रख रही हैं और माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उन्हें हिरासत में ले सकती है. पटना में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आईजी (IG) कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है.
तो वहीं खबर है कि FIR दर्ज होने की खबर मिलते ही खान सर के वकील तत्काल कोचिंग सेंटर पहुंचे हैं तो वहीं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी भी कोचिंग सेंटर के बहकावे में न आएं. तो वहीं कोचिंग हब मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में भी पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को तत्काल रोका जा सके.
बॉडीगार्ड के बयान के बाद दर्ज हुई FIR
बता दें कि कोचिंग सेंटर पर हमला होने के बाद पुलिस ने खान सर के दो बॉडीगार्डों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. इस दौरान पूछताछ में होमगार्डों ने बयान दिया और कहा है कि ‘खान सर ने हमसे कहा था कि तुम गोली चलाओ, बाकी सब हम देख लेंगे.’ इसी के बाद पुलिस ने खान सर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है.
इस बयान को आधार बनाकर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है. कानून जानकारों का कहना है कि ये एक गैर-जमानती धारा है और इ के तहत दोषी पाए जाने पर अधिकतम 10 साल तक की जेल और जुर्माने का कड़ा कानूनी प्रावधान है. फिलहाल अभी तक खान सर की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
ये भी पढ़ें-कुत्ता-बिल्ली पालो लेकिन मुस्लिम…साध्वी प्राची ने दिया विवादित बयान; पेपर लीक पर कही ये बात-Video