AKTU: इंफोसिस मेकर्स लैब में छात्र करेंगे विशेष इंटर्नशिप…12 जून से शुरू है पंजीकरण

June 15, 2026 by No Comments

Share News

AKTU: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) अपने छात्रों को नई उभरती तकनीकी में दक्ष बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। छात्रों को न केवल विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिल रहा है बल्कि ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं।

इसी क्रम में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के मार्गदर्शन में सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज में स्थापित इंफोसिस मेकर्स लैब में संबद्ध संस्थानों के बीटेक के छात्रों को इंटर्नशिप करने का शानदार अवसर है। यूपी की पहली मेकर्स लैब में अत्याधुनिक कम्प्यूटर्स पर छात्र काम करेंगे। इसके साथ ही लैब ऑन व्हील्स पर भी कार्य करने का मौका मिलेगा।

छात्रों के लिए यह विशेष इंटर्नशिप चार सप्ताह का होगा। जिसमें विशेषज्ञ छात्रों को इंफोसिस मेकर्स लैब में ऑटोनॉमस व्हीकिल, रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन, थ्री डी डिजाइन एंड डिजिटल मैनुफैक्चरिंग, अर्डिनो प्रोग्रामिंग एंड आईओटी, ऑटोनॉमस रोबोटिक्स एंड एआई प्रोग्रामिंग सहित अन्य नई तकनीकी के बारे में प्रैक्टिकल कराया जाएगा। यह इंटर्नशिप 22 जून से 18 जुलाई तक चलेगी।

इसमें हिस्सा लेने के लिए छात्र 17 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक के निर्देशन एवं एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा के नेतृत्व में इंटर्नशिप चलेगा।

ये भी पढ़ें-खेत में 5 दिन से लगातार चक्कर लगा रही थी गाय…खोदा गया तो निकला शिवलिंग! Video