खेत में 5 दिन से लगातार चक्कर लगा रही थी गाय…खोदा गया तो निकला शिवलिंग! Video

June 11, 2026 by No Comments

Share News

Shravasti News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक सफेद रंग की गाय खेत में गोल-गोल चक्कर लगाती दिख रही है. तो वहीं लोग गाय को सिंदूर लगा रहे हैं और पैर छूते हुए दिख रहे हैं. यह मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के बसभरिया पुरैना गांव से सामने आया है. गाय के गोल-गोल घूमने पर जब लोगों ने खेत की खुदाई की तो वहां पर शिवलिंग निकला है.

इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. दरअसल पहले तो गाय के असामान्य व्यवहार पर ग्रामीणों के बीच कौतूहल के साथ ही चिंता भी पैदा कर दी थी. गाय के गोल-गोल घूमने को लेकर सोशल मीडिया पर जैसे ही वीडियो आया, तो किसी ने इसे चमत्कार कहा तो किसी ने गाय को कोई बीमारी होने की बात कही. बताया जा रहा है कि डॉक्टर को बुलाया गया तो इलाज के बाद गाय ने खेत में गोल-गोल घूमना बंद कर दिया. इसी के साथ ही चमत्कार कहने वालों को लोग अंधविश्वासी कहने लगे.

इसी बीच गांव वालों ने उस खेत में खुदाई कर दी जहां गाय गोल घूम रही थी जो शिवलिंग निकलने की बात कही जा रही है. गांव वाले बता रहे हैं कि गाय पिछले पांच दिनों से खेत में लगातार चक्कर लगा रही थी. वह चारा भी एक बार ही खा रही थी. इसको लेकर गांव से लेकर हर जगह चर्चा फैल गई. सोशल मीडिया पर भी चर्चा होने लगी. कुछ लोग इसे देवी देवताओं की छाया होने की बात कहने लगे तो कुछ इसी गाय की बीमारी बताने लगे.

ग्रामीणों ने बताया कि गाय ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे से खेत में गोल-गोल घूमना शुरू किया था. तेज धूप में भी वह गोल-गोल घूमती जा रही थी. इस पर पूरा गांव उसे देखने के लिए इकठ्ठा हो गया.

निकली ये बीमारी

गाय को धूप में खेत के चक्कर लगाते देख किसी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह को बुला लिया. उन्होंने जांच की तो बताया कि गाय ‘सर्रा’ यानी हाइपोग्लाइसीमिया (शरीर में शुगर की कमी) हो गई है. यह एक ऐसी बीमारी है जिससे जानवर असामान्य व्यवहार करने लगते हैं जैसे लगातार घूमना या असंतुलन आदि लक्षण दिखाई देते हैं.

गाय को बांधकर रखने और गुड़ खिलाने की सलाह डाक्टर ने दी है. इसी के साथ ही ये भी डाक्टर ने कहा था कि अंधविश्वास फैलाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि समय पर इलाज जरूरी है. डाक्टर ने दोबारा जांच की बात भी कही है.

निकला शिवलिंग

बताया जा रहा है कि डॉक्टर के जाने के बाद भी गांव वालों के मन में ये बात घर कर गई कि गाय खेत में गोल घूम रही थी कुछ तो होगा, इस पर खेत की खुदाई की तो शिवलिंग निकला है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इस बात का दावा किया गया है. वीडियो में देखा जा रहा कि शिवलिंग निकलते ही लोग रुद्राभिषेक कर रहे हैं और हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दावों की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता.

ये भी पढ़ें-एक और मां ने तोड़ा बेटी का घर…! दामाद से कर ली शादी-Video