Lucknow University: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रस्तुति देकर NCC कैडेट्स ने बटोरी सराहना…कुलपति ने कही ये बात

Share News

Lucknow University: 64 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-220) के दौरान आज एक विशेष समारोह “इन्टरेक्शन एंड मोटिवेशनल एड्रेस” (Interaction and Motivational Address) का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी उपस्थित रहे।

इस मौके पर एनसीसी गतिविधियों पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन किया गया. कैडेट्स ने एक विशेष वीडियो फिल्म के माध्यम से मुख्य अतिथि और उपस्थित अधिकारियों को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों और ट्रेनिंग से अवगत कराया। सांस्कृतिक प्रस्तुति और पुरस्कार वितरण के तहत कैडेट्स के उत्साहवर्धन के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक अत्यंत प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इसके साथ ही मेधावी कैडेट्स के लिए पुरस्कार वितरण समारोह (Prize Distribution Ceremony) भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी गान और परिसर में वृक्षारोपण (Tree Plantation) के साथ हुई, जिसने हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण और मजबूत नींव रखने का संदेश दिया।

माननीय कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कैडेट्स के असाधारण उत्साह, अनुशासन और सामर्थ्य की जमकर सराहना की और उन्हें भविष्य में देश सेवा के लिए प्रेरित किया। समारोह के उत्तरार्ध में, लखनऊ ग्रुप कमांडर ने कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (CATC-220) का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स और अधिकारियों की तैयारियों को देखकर “वेल-डन” (Well-Done) कहते हुए उनकी पीठ थपथपाई और शुभकामनाएं देकर विदा ली।

इस गरिमामयी अवसर पर 64 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ए. के. गुप्ता, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल अनिमेश राय व ले (डॉ ) रजनीश कुमार यादव एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ सहित अन्य सभी एएनओ (ANOs),जेसीओ (JCOs), जीसीआई (GCI), पीआई (PI) स्टाफ और भारी संख्या में कैडेट्स मौजूद रहे। पूरा कार्यक्रम अत्यंत सौहार्दपूर्ण, अनुशासित और उत्साहजनक वातावरण में संपन्न हुआ।

इनका हुआ स्वागत

कैंप में आगमन पर लखनऊ ग्रुप मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव (विशिष्ट सेवा मेडल – VSM) ने कुलपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके साथ ही, लखनऊ विश्वविद्यालय के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों प्रो. अमिता कनौजिया (डीन, स्टूडेंट्स वेलफेयर), प्रो. आशीष अवस्थी (चीफ प्रोवोस्ट), प्रो. राकेश द्विवेदी (चीफ प्रॉक्टर) का भी 64 यूपी बटालियन के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें-AC Blast Incidents: भीषण गर्मी या फिर कुछ और…AC ब्लास्ट की घटनाओं से बचने के लिए करें ये काम-Video