दारोगा पर 20 हजार रुपए चुराने का आरोप…सड़क पर जमकर की गई पिटाई-Video

Share News

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां एक दारोगा पर 20 हजार रुपए चुराने का आरोप लगा है. मामला पकड़ने के बाद सड़क पर ही दारोगा की पिटाई की गई. एक वीडियो सामने आया है जिसमें दरोगा की जेब से पैसे निकाले जाते हुए दिखाया गया है. साथ ही लोग दरोगा का पीट भी रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दारोगा न्यायालय सुरक्षा में तैनात हैं. दावा है कि घाटमपुर से हमीरपुर आते समय बीच रास्ते पर ट्रक चालक मनीष की रोकड़ चोरी कर ली और फिर अलियापुर (सजेती) टोल प्लाजा पर ट्रक से उतर गए और फिर वैन में सवार होकर हमीरपुर भाग निकले तो वहीं ट्रक चालक ने विरोध भी किया लेकिन दारोगा ने रुपए नहीं दिए और वैन में बैठकर भाग निकले इस पर ट्रक चालक ने दरोगा का पीछा किया और यमुना नदी के पुल पार करते ही दबोच लिया. इसके बाद उसने दरोगा को पकड़ के हंगामा कर दिया फिर उनकी जेब से पैसे भी निकाले.

वीडियो में ट्रक चालक वर्दी में छिपाकर रखे गए 20 हजार रूपये की रकम राशि को निकालते हुए दिखाई दे रहा है. इसकी खबर यूपी 112 पुलिस को दी गई तो पुलिस दारोगा को कोतवाली ले गई.

ट्रक चालक मनीष का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह गिट्टी बेचकर हमीरपुर की ओर आ रहे थे कि घाटमपुर में दारोगा मिल गए और ट्रक में बैठाने के लिए कहा तो उन्होंने उनको बैठा लिया. ट्रक जब सजेती टोल प्लाजा के पास पहुंचा. इसी दौरान दारोगा ने उसके केबिन में रखे 20 हजार रुपए कैश निकाल लिए और वर्दी के अंदर छिपा लिया.

ट्रक चालक ने बताया कि उसने जब दारोगा का विरोध किया तो वह टोल प्लाजा में तेजी से नीचे उतर गए और एक वैन में सवार हो कर भाग निकले लेकिन उनका पीछा करते हुए यमुना नदी के पुल पर पकड़ लिया. दारोगा की वर्दी से 20 हजार रुपए बरामद किए गए हैं.  फिलहाल पुलिस तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें-थाने के अंदर महिला फरियादी से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप…पीड़िता का Video वायरल