थाने के अंदर महिला फरियादी से दुर्व्यवहार और गाली-गलौज का आरोप…पीड़िता का Video वायरल

Share News

Kunda News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रोती हुई दिखाई दे रही है और थाने के भीतर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा रही है. पीड़िता ने दरोगा और इंस्पेक्टर पर अभद्रता के साथ ही मारपीट करने व मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है.

वायरल वीडियो में पीड़िता ने बताया कि किस तरह से इंस्पेक्टर ने उसे गाली दी और कहा कि इसका मोबाइल छीन कर अंदर ले आओ. इसी के साथ ही पीड़िता ने वीडियो डिलीट करने का भी आरोप लगाया है. मामला यूपी के कुंडा प्रतापगढ़ से सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला जमीनी विवाद के मामले में FIR दर्ज कराने के लिए थाने गई थी. वायरल वीडियो की खबर स्टिंग पुष्टि नहीं करता.

ये भी पढ़ें-फौजी गया नौकरी पर…पत्नी सिपाही प्रेमी के साथ फरार; पति काट रहा थाने के चक्कर- Video