शकुंतला मिश्रा सहित लखनऊ के इन विश्वविद्यालयों में हुआ वृक्षारोपण…लिया गया ये संकल्प
Tree Plantation in Lucknow Universities: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में रविवार को मेगा प्लांटेशन ड्राइव के तहत 350 पौधे रोपित किए गए। यह अभियान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आह्वान और विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह के निर्देश पर आयोजित हुआ।
विश्वविद्यालय की उद्यान विकास एवं सौंदर्यीकरण समिति और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से विवि और आवासीय परिसर में पौधे लगाए गए। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, आवासीय परिसर के बच्चे, एनएसएस स्वयंसेवक और एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में हुआ पौधरोपण
लखनऊ विश्वविद्यालय
कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी के मार्गदर्शन एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर अमिता कनौजिया के कुशल निर्देशन में लखनऊ विश्वविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ नामक थीम पर आधारित था। इस अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसरगण एवं छात्र-छात्राओं ने वृहद वृक्षारोपण कर तथा सामूहिक पदयात्रा निकालकर विश्वविद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अभिरक्षक प्रो. आशीष अवस्थी, प्रो. पवन अग्रवाल, प्रो. राम मिलन, प्रो. अनित्य गौरव, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. विनीत वर्मा, प्रो. राजेंद्र वर्मा, प्रो. ओ. पी. शुक्ला, प्रो. मनोज शर्मा, प्रो. राहुल पांडेय, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, डॉ. आनंद जोशी, डॉ. शुभान आलम, डॉ. आशुतोष रंजन, डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ. रणविजय सिंह, प्रो. नीरज मिश्रा, प्रो. एस. पी. सिंह, डॉ. रचना पाठक समेत अन्य कई प्रोफेसर व बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहें।
एकेटीयू में हुआ पौधरोपण
डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में रविवार को एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण महाअभियान के तहत वृदह स्तर पर पौधरोपण किया गया। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय के निर्देशन में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने परिसर में पौधे लगाये। कुलसचिव रीना सिंह एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक भवन के पास, कमल वाटिका, आवास के आसपास, पम्प हाउस के पास, पं अटल बिहारी बहुउदेश्यीय सभागार के पीछे, कैस के चारो ओर आम, अमरूद, आंवला, जामुन, चकरांदा सहित विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार फूलदार पौधे लगाये गये।
इस दौरान एसो. डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, उपकुलसचिव डॉ. आयुष श्रीवास्तव, सहा कुलसचिव सुनील पाण्डेय, सहा. कुलसचिव सौरभ सिंह, सहा. कुलसचिव रंजीत सिंह, सहा. कुलसचिव डॉ. शिवम गुप्ता, व्यवस्थाधिकारी प्रवीण कुमार, रिसर्च इंजीनियर गौरव राय, सहा. पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. रामकुमार पाठक सहित अन्य लोगों ने पौधे लगाये। इस दौरान पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
ये भी पढ़ें-तीन साल की बच्ची पर आवारा कुत्तों का हमला…रुह कंपा देने वाला Video वायरल