मंच पर ही रो दिए नरोत्तम मिश्रा…? दतिया से भाजपा प्रत्याशी के लिए दे रहे थे भाषण; CM ने किया ये काम-Video

July 13, 2026 by No Comments

Share News

Narottam Mishra: सोशल मीडिया पर पूर्व गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) भाजपा के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए भाषण दे रहे हैं और इसी दौरान वह भावुक हो जाते हैं. माइक छोड़कर सोफे पर बैठते हैं, कि उनकी आंखें छलक आती है जिसे वो रुमाल से पोछते दिख रहे हैं. इसी दौरान उनके करीब बैठे मुख्यमंत्री मोहन यादव उनकी पीठ थपथपा कर उनको ढांढस बंधाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मालूम हो कि मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने नामांकन दाखिल कर दिया है. आज यानी सोमवार को भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में ये नामांकन भरा गया. इस दौरान आशुतोष तिवारी के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे.

बता दें कि नामांकन के बाद दतिया के किला चौक पर भाजपा की सभा आयोजित हुई जिसमें सभी शीर्ष नेता मौजूद रहे. सभा में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भाजपा की जीत का दावा किया तो वहीं नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस लगातार भाजपा में फूट की बात कह रही है लेकिन लेकिन इस मौके पर हम सब एक साथ हैं.

ये चुनाव सभी कार्यकर्ताओं के दम पर जीता जाएगा. इस दौरान मंच से भाषण देते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे भाजपा प्रत्याशी के लिए दतिया के एक-एक दरवाजे पर जाकर अपना शीश नवाएंगे और भाजपा प्रत्याशी को जिताएंगे. बस इतना कहना ही था कि उनका गला भर आया और आंखों से आंसू निकल आए. मीडिया से बाद करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष, नरोत्तम मिश्रा के नेतृत्व में नामांकन दाखिल किया गया है. हमारा दावा है कि हम भारी बहुमत से जीतेंगे.

मालूम हो कि 30 जुलाई को वोटिंग होगी और मतगणना 3 अगस्त को होगी. इसके लिए भाजपा ने पूरी तरह से कमर कस ली है तो वही टिकट न मिलने के कारण नाराज हुए नरोत्तम मिश्रा को भी पार्टी ने मना लिया है. दरअसल उनको टिकट न मिलने के कारण बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया था और नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने जमकर बवाल काटा था. बावजूद इसके नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिया गया. तीन अगस्त को मतगणना होगी।

ये भी पढ़ें-दतिया में सड़क जाम… भारी बवाल; नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर हिंसक हुए समर्थक; कई पुलिसकर्मी घायल, धारा 163 लागू- Video