दतिया में सड़क जाम… भारी बवाल; नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर हिंसक हुए समर्थक; कई पुलिसकर्मी घायल, धारा 163 लागू- Video
Datia Assembly By-Election 2026: दतिया विधानसभा में 2026 के चुनाव को लेकर सियासत तेज है तो वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट करने के बाद उनके समर्थकों ने सड़क जाम से लेकर बड़ा बवाल किया है जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. फिलहाल धारा 163 लागू कर दी गई है. तो वहीं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है. वहीं भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. समर्थकों के बवाल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
जहां एक ओर नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन, पथराव किया तो वहीं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफा भी दे दिया है. दूसरी ओर डॉ. नरोत्तम मिश्रा शनिवार को दतिया से भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं. कहा जा रहा है कि वह प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. तो वहीं नरोत्तम मिश्रा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि ‘समंदर का पानी उतरता देख, किनारे पर घर मत बना लेना, मैं लौट कर आऊंगा ये वादा है मेरा.’ तो वहीं एक अन्य वीडियो में वह फोन पर समर्थकों को समझाते हुए दिख रहे हैं.
“मेरा पानी उतरता देखकर, मेरे किनारे पर घर मत बसा लेना… मैं समंदर हूं, लौटकर वापस जरूर आऊंगा।
यह बोलने वाले नरोत्तम मिश्रा जी ने बोल दिया है कि किनारे पर घर बसा लो।
मतलब अब समंदर लौटकर नहीं आएगा pic.twitter.com/OSXNmHA9nl— SanjayGupta_Journalist (@sanjaygupta1304) July 11, 2026
नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों से की ये अपील
नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये पार्टी का निर्णय है और मैंने कल भी विस्तार से अपनी बात रखी थी और आज भी विस्तार से बता रहा हूं. साथ ही अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी सड़क या रास्ते को न रोकें. पार्टी में अपनी बात रखने के लिए उचित मंच और प्रक्रिया होती है. उन्होंने ये भी कहा कि अपनी असहमति इसी तरह व्यक्त की जानी चाहिए, इस तरह से नहीं. इसी के साथ ही नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है.
नरोत्तम मिश्रा के समर्थन में कल से दतिया जाम है दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर रखी है
भाजपा में 2 गुजराती हैं वो कभी एक बड़ा ब्राह्मण चेहरा बर्दाश्त नहीं कर सकती
और ब्राह्मण नेता कभी भी अपने समाज की बात नहीं कर सकता – यही आखरी सत्य है pic.twitter.com/IPVZQcKTrA— ब्राह्मण साहब 🚩🐯 (@BRAHMAN_BR28) July 11, 2026
जीतू पटवारी ने कहा जीतेगी कांग्रेस
भाजपा के अंदर मचे इस घमासान के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा दतिया में चुनाव हार रही है और कांग्रेस जीत दर्ज रही है. हमारे विधायक राजेंद्र भारती को जिस तरह से साजिश करके हटाया गया है अब उसका जवाब दतिया की जनता चुनाव में देगी.
रात भर हाईवे दोनों तरफ से रहा जाम तड़पते रहे मरीज
मालूम हो कि शुक्रवार की शाम पांच बजे जैसे ही भाजपा कार्यालय से दतिया प्रत्याशी के रूप में आशुतोष तिवारी का नाम घोषित किया गया वैसे ही करीब आधे घंटे के अंदर सैकड़ों कार्यकर्ता दतिया-झांसी हाईवे पर पहुंच गए और सड़क जाम कर दिया. इस तरह से दोनों तरफ से रातभर हाईवे बंद रहा और दर्जनों बसें और एंबुलेंस फंसी रहीं. बीमार मरीज घंटों सड़क पर ही तड़पते रहे तो वहीं महिलाएं और बच्चे भी पूरी रात जाम में फंसे रहे. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन आक्रोशित समर्थकों ने एक नहीं मानी.
मध्यप्रदेश दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने विरोध में झांसी-ग्वालियर हाईवे पर जाम लगा दिया। जिससे कई किलोमीटर तक लंबी वाहनों की कतार लग गई। pic.twitter.com/uxRMUgneJe
— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) July 10, 2026
आरोप लगा है कि उपद्रव करते हुए समर्थकों ने 6-7 ट्रकों के कांच तो तोड़े ही साथ ही एक पुलिस वाहन में आग लगाने की कोशिश भी की तो वहीं एक अन्य वाहन पलट दिया. ऐसी स्थिति देखते हुए सुबह 4 बजे अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया तो कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी पथराव शुरू कर दिया. खबरों के मुताबिक, इस हमले में एसपी, एडिशनल एसपी सहित 8 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. स्थिति और बिगड़ती देख पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे आंसू गैस के गोले छोड़े और हाईवे से जाम हटवाया. इसके बाद आवागमन बहाल हो सका और फंसे लोगों ने राहत की सांस ली.
#anarchy #मध्यप्रदेश के #दतिया में 30 जुलाई को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से वबाल मचा हुआ है: समर्थकों ने कल धरना प्रदर्शन करते हुए हाइवे जाम कर दिया था: वहीं आज ये आंदोलन हिंसक हो गया, जिसमें 8 पुलिसकर्मी घायल बताए जा रहे हैं: pic.twitter.com/doGlfbqXgw
— Ahmed siraj Farooqi (@siraj_farooqi) July 11, 2026
मालूम हो कि समर्थक इस दौरान मांग कर रहे थे कि नरोत्तम मिश्रा को टिकट दिया जाए. समर्थकों का दावा है कि आशुतोष तिवारी को कोई नहीं जानता. नरोत्तम मिश्रा दतिया की शान और पहचान हैं. तो वहीं समर्थकों के उग्र प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यालय के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई.
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने की जो भी कोशिश करेगा उस पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने जानकारी दी कि मुरैना से दो कंपनी फोर्स के साथ ही सीआरपीएफ की 17 कंपनियां और बुलाई गई.
ये भी पढ़ें-ममता बनर्जी ने खोया आपा…अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़-Video