Shakuntala University: सीयूईटी से स्नातक प्रवेश के लिए जारी हुई पहली मेरिट सूची जारी, 6 अगस्त से काउंसिलिंग

August 4, 2026 by No Comments

Share News

Shakuntala University: डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए सीयूईटी के माध्यम से स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट www.dsmnru.ac.in पर अपनी मेरिट सूची देख सकते हैं।

प्रवेश निदेशक प्रो. अनामिका चौधरी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पहली मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग, मूल अभिलेखों का सत्यापन और प्रवेश शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 6 व 7 अगस्त को होगी। दूसरी मेरिट सूची और प्रतीक्षा सूची 10 अगस्त को जारी की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची के अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग व शुल्क जमा 13 अगस्त तथा प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की प्रक्रिया 14 अगस्त को आयोजित होगी।

यह प्रवेश प्रक्रिया बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएससी (सीएस एंड आईटी), बीबीए, बीकॉम एलएलबी (ऑनर्स), बीवीए, बीफार्मा, बीफार्मा लेटरल एंट्री, बीटेक, बीटेक लेटरल एंट्री और बैचलर इन प्रोस्थेटिक्स एंड ऑर्थोटिक्स (बीपीओ) सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए लागू होगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथियों पर सभी मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें-Gen Z Gestures and Slang: Gen Z की उंगलियों के वो इशारे…क्या कहते हैं?