Gen Z Gestures and Slang: Gen Z की उंगलियों के वो इशारे…क्या कहते हैं?

July 31, 2026 by No Comments

Share News

Gen Z Gestures and Slang: नीट (NEET) पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों या ये कहें कि Gen Z ने जो आंदोलन किया, उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया तो वहीं इस आंदोलन के खत्म होने के बाद उनके व्यवहार, संस्कार और शिक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. दरअसल इस आंदोलन के दौरान जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी के लिए अपशब्द बोले गए, उसको लेकर एक बड़ा वर्ग कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है.

तो वहीं सोशल मीडिया पर उनकी उंगलियों के कई इशारे भी वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और मीम्स की भरमार है. जिसे कई लोग तो Gen Z के प्रदर्शन के तरीके का समर्थन कर रहे हैं तो देश का एक बड़ा वर्ग इसकी जमकर आलोचना भी कर रहा है. तो वहीं प्रदर्शन के दौरान उनके जेस्चर, इंटरनेट स्लैंग और मीम्स सबसे अधिक चर्चा में हैं जिसके बारे में हर कोई नहीं जानता है.

प्रदर्शन के दौरान मौजूद पुलिस और जेन जी की उम्र के बीच एक बड़ा अंतर साफ देखने को मिला क्योंकि कई जगहों पर Gen Z जिन इंटरनेट स्लैंग और इशारों का इस्तेमाल कर रहे थे, उन्हें पुलिस समझने में नाकाम रही. तो वहीं जानकार कहते हैं कि Gen Z के इन ‘इंटरनेट लैंग्वेज’ को भले ही कोई गम्भीरता से न ले लेकिन इनका मतलब बिल्कुल अलग होता है और इसका असर भी अलग ही दिखाई देता है.

1- Pointing Fingers 👉👈 क्या है?

दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियों को एक-दूसरे की ओर करने का इशारा कहता है मैं?, क्या मैं?, थोड़ा शर्मीला हूं, अब क्या करें? प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने
मीम-स्टाइल में अपनी झिझक, बेबसी और सिस्टम पर हल्का व्यंग्य व व्यंग्यात्म कटाक्ष करने के लिए.

2- Finger Heart (K-pop Heart) 🫰

अंगूठे और तर्जनी (Index Finger) को मिलाकर छोटा दिल बनाने का मतलब सपोर्ट, प्यार, सम्मान, ‘ऑल लव या फिर हल्का-फुल्का व्यंग्य. साथ ही प्रतिक्रिया देना. प्रदर्शन के दौरान Gen Z ने इसे गुस्से के अलावा अपनी बात को व्यंग्य और शांतिपूर्ण अंदाज में रखने के लिए इस्तेमाल किया.

3- Heart Hands 🫶

दोनों हाथों से बड़ा दिल यानी Heart बनाना, मतलब प्यार, एकजुटता, समर्थन और एक साथ खड़े होने का संदेश देना. प्रदर्शन के दौरान साथियों के प्रति समर्थन और ‘हम सब साथ हैं’ का संदेश देने के लिए इसका इस्तेमाल किया.

4-Thumbs Up👍

अंगूठे को ऊपर करना, मतलब समझ में आ गया, ठीक है या फिर मंजूर है. प्रदर्शन के दौरान कैमरे या साथियों की ओर हल्की-फुल्की प्रतिक्रिया देने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया.

5-Peace Sign (V Sign) ✌️

दो उंगलियों से V बनाने का मतलब सकारात्मकता, शांति, उम्मीद और दोस्ती. प्रदर्शन के दौरान जेन जी ने सकारात्मक संदेश देने और शांतिपूर्ण विरोध करने के लिए इसका इस्तेमाल किया.

6- 🤙 Shaka Sign

अंगूठा और छोटी उंगली को बाहर करना और बाकी उंगलियां मुड़ी हुईं होना, मतलब ‘Chill’, ‘Relax’ या फिर ‘Take it Easy’, प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण माहौल में भी कैजुअल और आत्मविश्वासी तरीके से पेश आने के लिए इस्तेमाल किया गया.

7- Rock Sign 🤘

तर्जनी और छोटी उंगली ऊपर करना और बीच की उंगलियों को मोड़कर रखना, मतलब ‘Let’s Go’ वाला भाव प्रदर्शित करना, यानी ऊर्जा, उत्साह और जोश.
प्रदर्शन के दौरान ऊर्जा और उत्साह दिखाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया.

8-Raised Fist✊

हाथ की मुट्ठी को बंद करने के बाद ऊपर उठाना, मतलब विरोध, संघर्ष, एकजुटता और हौसला का प्रतीक. प्रदर्शन के दौरान सामूहिक ताकत को दिखाने और
अपनी मांगों के लिए इसका इस्तेमाल किया गया.

H9-igh Five✋

दो लोगों द्वारा हाथों की हथेलियों को मिलाना, मतलब जीत, बधाई, मोटिवेशन और टीमवर्क. प्रदर्शन के दौरान एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने के लिए और एकजुटता दर्शाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया.

ये भी पढ़ें-“आप तो कमीशन…” 13 साल के बच्चे ने जिलाधिकारी के सामने ही खोल दी भ्रष्टाचार की पोल; Video वायरल