Shakuntala University: कम उम्र में निवेश शुरू करने के क्या फायदे…?
Shakuntala University: डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय (Dr. Shakuntala Mishra National Rehabilitation University) में शुक्रवार को अर्थशास्त्र विभाग और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सहयोग से निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निवेश, वित्तीय बाजार और जोखिम प्रबंधन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एनएसई के अमित कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों को निवेश के तीन मूल मंत्र ‘जल्दी शुरुआत, विविधीकरण और दीर्घकालिक निवेश’ बताए। उन्होंने कहा कि निवेश संबंधी फैसले अफवाह या भावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि जोखिम क्षमता, वित्तीय लक्ष्य और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर लेने चाहिए।
अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. राशि कृष्ण सिन्हा ने कहा कि युवाओं में शुरू से वित्तीय समझ विकसित करना जरूरी है। इससे वे भविष्य में आय और निवेश से जुड़े फैसले अधिक विवेकपूर्ण तरीके से ले सकेंगे।
कार्यक्रम में कॉमर्स संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संजीव गुप्ता, कला, मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. ए.के. दुबे, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वी.के. सिंह, प्रो. अनामिका चौधरी, डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. संदीप बलियान और श्रीमती सरिता सक्सेना समेत शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। डॉ. अभिषेक पांडेय ने आभार जताया।
ये भी पढ़ें-गोद में बच्चा लेकर पहुंची युवती…आरक्षण के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन; पुलिस ने महिलाओं के साथ भी की बर्बरता-Video