Lucknow University ने SkillDzire Technologies के साथ किया समझौता…बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय ने आज यानी 23 सितम्बर को SkillDzire Technologies, हैदराबाद के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया. इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं उसके सम्बद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए कौशल विकास, उद्योग आधारित प्रशिक्षण, व्यावहारिक अनुभव एवं रोजगारपरक अवसरों को बढ़ावा देना है।
यह पहल कुलपति प्रो. जेपी सैनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में तथा प्रो. किरण लता डंगवाल, SWAYAM समन्वयक, लखनऊ विश्वविद्यालय के समन्वय से संचालित की जाएगी।
MoU पर डॉ. भावना मिश्रा, कुलसचिव, लखनऊ विश्वविद्यालय तथा श्रीकांत मुप्पल्ला, निदेशक, SkillDzire Technologies ने हस्ताक्षर किए। समझौते के अंतर्गत विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, औद्योगिक प्रशिक्षण, तकनीकी कार्यशालाएँ, हैकाथॉन, नवाचार प्रतियोगिताएँ, प्रोजेक्ट आधारित अधिगम तथा SWAYAM Plus के माध्यम से क्रेडिट ट्रांसफर कार्यक्रमों के अवसर प्राप्त होंगे।
इसके अतिरिक्त Artificial Intelligence, Data Science, Generative AI, Cyber Security, Cloud Computing, Machine Learning, IoT, Drone Technology, Electric Vehicle Technology एवं Data Analytics जैसे उभरते क्षेत्रों में कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। यह MoU शिक्षा एवं उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करने, विद्यार्थियों के व्यावहारिक कौशल को विकसित करने तथा उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।