टूटी मस्जिद रो पड़ा मुस्लिम समाज…उज्जैन शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से भड़की हिंसा-Video

September 28, 2026 by No Comments

Share News

Ujjain Shahi Masjid Row: शाही मस्जिद की ओर से दायिर याचिका को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने खारिज कर दिया और कहा कि चौड़ीकरण कानूनी दायरे में हो रहा है. इसलिए किसी को भी आपत्ति नहीं होनी चाहिए. हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद शाही मस्जिद कमेटी को बड़ा झटका लगा और इसके बाद कमेटी के लोग खुद ही मस्जिद तोड़ने लगे. इस पर मुस्लिम समाज के कई लोग मस्जिद को टूटता हुआ देख रो रहे थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

तो वहीं उज्जैन मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने शहर काजी ख़लीफुर्रह्मान के घर पथराव किया और पुलिस कार्यवाही में बाधा पहुंचाने की कोशिश की. इसके बाद भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया व कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया है.

इस मामले में भाजपा के प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने का कहना है कि“उज्जैन में सिंहस्थ की तैयारी के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम जारी है और ये सभी की सहमति से हो रहा है. यहां तक कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद ही अपने घर को भी हटाने का काम किया. ये काम भी मस्जिद कमेटी और प्रशासन की बीच सहमति के बाद ही हो रहा है. दरअसल कुछ लोग इस मामले को संवेदनशील मानकर दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

प्रशासन का कहना है कि लोग सड़क चौड़ीकरण के लिए अपनी इच्छा से ही लोग धार्मिक स्थलों को हटा रहे हैं. हाल ही में मंदिरों को भी हटाया गया है. कोई भी किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे.

तो वहीं इंदौर के शहर काजी डॉ. इशरत अली ने कहा कि शाही मस्जिद सालों पुरानी धरोहर है, इसके साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. उपद्रवियों ने जो पथराव किया, वो गलत है.

उज्जैन के शहर काजी खलीलुर्रहमान ने संदेश जारी कर कहा कि ”शाही मस्जिद कमेटी खुद अपने हाथों से मस्जिद तोड़ रही हैं, कुछ लोग सोशल मीडिया पर फिजूल माहौल बना रहे हैं. शहर अपना है इसकी हिफाजत भी हमें ही करनी है.”

असदुद्दीन ओवैसी बोले

असदुद्दीन ओवैसी ने इस मामले में कहा “उज्जैन की अवाम को मैं सलाम करता हूं, जो शाही मस्जिद बचाने के लिए शांतिपूर्वक विरोध कर रही है. शाही जामा मस्जिद से जुड़े मामले पर उज्जैन जा रहे AIMIM मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मोहसिन उज्जैन के नागझेरी थाने में हैं.

उज्जैन को बनाया जा रहा है तालिबान

अखिल भारतीय साधु संत सन्यासी परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष महंत अनिलानंद महाराज ने इस मामले में कहा, “उज्जैन को तालिबान बनाने की कोशिश की जा रही है. सार्वजनिक उपयोग के लिए सड़कों का चौड़ीकर किया जा रहा है. सड़क आम जनमानस की सुविधा के लिए है. कई मंदिरों को हटाने की स्वीकृति हिंदू समाज ने भी दी और कई मंदिर हटाए भी गए.

ये भी पढ़ें-प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने छत से लगाई छलांग… मौत; रूम में मिला कटा प्राइवेट पार्ट और ग्राइंडर-Video