पेड़-पौधे और जल ही हमारा जीवन है…सरकारी स्कूली बच्चों को किया गया जागरुक

September 29, 2026 by No Comments

Share News

Lucknow: प्राथमिक विद्यालय, त्रिवेणी नगर, लखनऊ में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर बच्चों को नैतिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक नियमों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया.

कार्यक्रम विभागाध्यक्ष (Head of Department) प्रो. डॉ. शेफाली यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. गुलाब राय के विशेष मार्गदर्शन और शिक्षक समन्वय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सर के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए विशेष रूप से पुनः हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में स्कूल प्रभारी सौरभ मिश्रा का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन LLM तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं आरुषी, दिपाक्षी और ज्योति द्वारा किया गया। नागरिक जिम्मेदारी पर नाटक प्रस्तुत किया गया. दैनिक जीवन में नागरिक जिम्मेदारी (Civic Sense) और सामाजिक नियमों के पालन का संदेश देने के लिए एक प्रेरक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया। इस नाटक में रवि, संगम, आदर्श, कल्पना और नमन ने अपने उत्कृष्ट अभिनय से बच्चों को जागरूक किया।

LLM तृतीय सेमेस्टर की छात्रा श्वेता ने मौलिक कर्तव्यों पर तथा आस्था ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे। इसके बाद पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए सम्मानित शिक्षकों को पौधे भेंट किए गए।

रोचक क्विज़ प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का संचालन दक्ष, नमन, विजेता और वीरेंद्र द्वारा किया गया। सही उत्तर देने वाले बच्चों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में LLM प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भी अपनी दर्शक उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के सफल समापन पर सभी स्कूली बच्चों को स्टेशनरी सामग्री और बिस्कुट का वितरण किया गया। विद्यालय परिवार, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सकारात्मक संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कि छोटे-छोटे अच्छे प्रयासों से ही एक जिम्मेदार नागरिक और बेहतर समाज का निर्माण होता है।

ये भी पढ़ें-रास्ते पर सन्नाटे का पहरा है…IAS पद से इस्तीफा देने के कई दिन बाद दिव्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी; Video जारी कर बताई नई योजना