AKTU News: एकेटीयू के दो प्रोफेसर्स को मिली बड़ी उपलब्धि…विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
AKTU News: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की ओर से जारी विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) के सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने इस वर्ष भी अपना स्थान बनाया है।
इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी निरंतर उत्कृष्टता को एक बार फिर प्रमाणित किया है। डॉ. शर्मा के नाम 135 से अधिक एससीआईई एवं स्कोपस इंडेक्स्ड शोध पत्र तथा छह पेटेंट दर्ज हैं। उन्होंने प्रधान अन्वेषक के रूप में चार करोड़ रुपये से अधिक की कुल राशि वाली छह शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।
शैक्षणिक उत्ष्टता के लिए डॉ. शर्मा को वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा अकादमिक एक्सीलेंस अवार्ड तथा एकेटीयू द्वारा वर्ष 2020 और 2025 मेंबेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने बधाई दी।

प्रो. अरुण कुमार तिवारी
प्रो. अरुण कुमार तिवारी का भी नाम शामिल
बता दें कि डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एवं घटक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के प्रो. अरूण कुमार तिवारी को स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से जारी विश्व के टॉप दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। प्रो0 तिवारी को यह सम्मान पिछले छह वर्षों से लगातार मिल रहा है। प्रो0 तिवारी की उपलब्धि से विश्वविद्यालय का मान बढ़ा है।