नेपाल में एक बार फिर जलप्रलय…बुढ़ी गंडक नदी में बाढ़ से बह गए 6 बड़े पुल…आधा दर्जन से अधिक लापता-Video
Nepal Floods: प्रकृति का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक बार फिर से नेपाल में जल प्रलय आया है. गोरखा जिले में रविवार तड़के बुढ़ी गंडक नदी में अचानक मलबे से लदा तेज सैलाब आया जिसने आस-पास के इलाकों में भारी तबाही मचाई है. कई घर डूब गए हैं तो वहीं 10 से अधिक लोग लापता हो गए हैं. भीषण बाढ़ और भूस्खलन की जद में आने से 35 से अधिक घर और 6 पुल बह गए हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो बेहद भयावह है. अभी हाल ही में आई बाढ़ की त्रासदी से नेपाल उबर भी नहीं पाया था कि एक बार फिर से आई इस प्राकृतिक आपदा ने नेपाल की नींद उड़ा दी है. अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे जिले के उत्तरी हिस्से में अचानक बाढ़ आने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग घर छोड़कर भागने लगे. चुमलिंग और लोकपा जैसी बस्तियों के लोग व पर्यटक अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े.
नेपाल की बूढ़ी गंडकी नदी में फिर से बाढ़ आई है। पानी का फ्लो देखिए, एकदम भयावाह है। 20 से ज्यादा घर बाढ़ में बह गए हैं। सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है। https://t.co/fliQRx5tmg
— Sachin Gupta (@Sachingupta) October 11, 2026
इस बाढ़ में कुल 6 पुल बहे हैं जिसमें 2 मोटर योग्य पुल और 4 सस्पेंशन (झूला) पुल शामिल हैं. त्रिपुरसुंदरी, अरुघाट और सोती-मानबु के पुलों के अलावा धारचे ग्रामीण पालिका का एक बेली ब्रिज भी नष्ट होने की खबर सामने आई है. यही नहीं कई छोटे पैदल यात्री पुल (फुटब्रिज) भी बह गए हैं.
फिलहाल इस प्राकृतिक आपदा के आने के बाद नेपाल के पीएम ने सेना के दलों के साथ ही अन्य अधिकारियों को भी राहत कार्य तुरंत पहुचाने का आदेश दिया है.
नेपाल में फिर से बड़ी तबाही
भूस्खलन के कारण बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक आए उफान से गोरखा जिले का सल्लेरी बाजार जलमग्न हो गया है।
प्रशासन ने त्रिशूली दोभान तक के सभी नदी तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है!
#Nepal https://t.co/s6au1MxWzs
— Ashish rai (@journorai) October 11, 2026
ये भी पढ़ें-नेपाल में भीषण जल प्रलय के बाद…बाढ़ के पानी में लोग खोजते दिखे गैस-सिलेंडर और खाना-Video