अब जंतर-मंतर पर नहीं कर सकेंगे धरना प्रदर्शन…अखिलेश यादव बोले-जहां धरना दे देंगे वहीं…Video

October 12, 2026 by No Comments

Share News

Jantar Mantar Protest Ban: हाल ही में जंतर-मंतर पर हुए कई धरना प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को धरना प्रदर्शन की निर्धारित स्थलों की सूची से हटा दिया है. इसकी जगह पर तीन नए स्थान अब धरना प्रदर्शन के लिए निर्धारित किए गए हैं.

इसको लेकर पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने स्थायी आदेश जारी किया है. इसके मुताबिक रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान पर ही अब धरना प्रदर्शन कर सकेंगे.

आदेश में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वर्तमान में निर्धारित स्थलों के विकल्प के तौर पर विरोध प्रदर्शन व धरा आयोजित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की समीक्षा करने को लेकर एक समिति का गठन किया था.

आदेश में इसी समिति का जिक्र कहते हुए कहा गया है कि समिति की सिफारिशों को देखते हुए ही जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल के रूप में गैर अधिसूचित कर दिया गया है. साथ ही आदेश में ये भी कहा गया है कि फिलहाल अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी मैदान यानी इन तीन स्थलों को प्रदर्शन आदि के लिए तय किया गया है.

बता दें कि ये नया आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी पिछले स्थायी आदेश में आंशिक संशोधन के तौर पर जारी किया गया है.

जहां धरना दे देंगे वहीं जंतर मंतर हो जाएगा

इस पूरे मामले पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “जो कमजोर लोग होते हैं वो लोग पुलिस को आगे करते हैं क्योंकि वो पूरी तरह से जानते हैं कि वो गलत हैं। वो अपनी गलती को छिपाने के लिए फोर्स को आगे कर रहे हैं. ”

इसी के साथ ही अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि जंतर मंतर को ही तो खत्म किया गया है. लोकतंत्र में धरने और प्रदर्शन के अधिकार को तो नहीं रोका गया है. अखिलेश आगे कहते हैं कि जहां धरना दे देंगे, वही जंतर-मंतर हो जाएगा.

ये भी पढ़ें-Lucknow: आपस में भिड़े कांग्रेसी…आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में चले जूते-चप्पल; अजय राय धरने पर-Video