लूट के लिए शातिर अपराधियों ने अख्तियार किया नया तरीका…अगर आपके पास कोई भिखारी आए तो सावधान रहें-Video

October 12, 2026 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक शख्स बैग लिए है और फुटपाथ पर खड़ा हैं. शायद वह किसी का इंतजार कर रहा है. इसी बीच एक भिखारी बना शातिर लुटेरा शख्स के आस-पास मंडराने लगता है. तो वहीं शख्स किसी से फोन पर बात करता दिखाई देता है. पहले तो शातिर शख्स को छू कर भीख मांगने की कोशिश करता है लेकिन शख्स उस पर ध्यान नहीं देता.

शायद यह ट्रिक शातिर इसलिए भी अपना रहा था कि वह कन्फर्म करना चाहता था कि शख्स कितना बिजी है और कितना उसकी हरकतों पर ध्यान दे रहा है. चूंकि शख्स फोन पर कुछ अधिक ही मशगूल था.इसलिए शातिर का रास्ता साफ हो गया और वह अपने हाथ में कुछ चुभने जैसी चीज लेकर शख्स के गले पर धीरे से चुभो देता है. जिससे शख्स को तेज खुजली होने लगती है, जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है.

इसके बाद शख्स शरीर में हुए इस बदलाव की ओर व्यस्त हो जाता है तो वहीं धीरे से शातिर उसका बैग उठाता है और उसकी जेब से मोबाइल और पर्स आदि लेकर भागने लगता है. हालांकि इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन वीडियो हमें सावधान रहने की संदेश जरूर देता है. यानी जब भी हम कभी बाहर जाएं तो हमेशा सतर्क रहें, क्योंकि कब कहां से कोई किस तरह हम पर हमला कर दे ये नहीं पता.

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, “सावधान हो जाइये, चोर लुटेरे समय के साथ अपडेट होते जा रहे हैं और किसी को लूटने में किसी भी प्रकार का रहम नहीं दिखा रहे। इस भोले भाले आदमी के साथ इस चोर ने बड़ी बेरहमी दिखाई है,आखिर में इस चोर के साथ कैसा सलूक किया जाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें-उड़ते प्लेन के अंदर से भड़की आग….सहमे यात्री; इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग-Video