ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक लगी आग…यात्रियों में दहशत; सामान छोड़ भागे-Video
Punjab Karmabhumi Express Fire: शुक्रवार को पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक भीषण आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. यात्री सामान छोड़कर ही भागने लगे. वो गनीमत रही कि रेलवे का सेफ्टी सिस्टम काम कर गया और ट्रेन समय पर रुक गई, जिससे कोई यात्री हताहत नहीं हुआ. हालांकि भगदड़ में यात्रियों को कुछ चोटें जरूर आई हैं.
इस घटना के बाद लोग रेलवे के कार्यों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. फिलहाल खबर है कि ट्रेन के एक डिब्बे में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ट्रेन में आग लगी. शुरू में आग केवल एक डिब्बे में लगी थी लेकिन जल्द ही दूसरे और फिर तीसरे-चौथे डिब्बे तक फैल गई.सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि ट्रेन की बोगियां धूं-धूं कर जल रही है.
🚨 बड़ी खबर: कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में भीषण आग!
अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन (12508) में पंजाब के सराय बंजारा (राजपुरा) के पास आग लग गई। सैकड़ों यात्री सुरक्षित निकाले गए।
रेलवे का सेफ्टी सिस्टम काम कर गया, ट्रेन समय पर रुक गई। अब तक कोई हताहत नहीं।
क्या भारतीय रेलवे में ऐसे हादसे बढ़ रहे हैं? #KarmabhumiExpress #TrainFire #Punjab
— Om Prakash Rastogi (@OmprakashRast13) November 6, 2026
ये भी पढ़ें-दीवाली से पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर…सेवा कार्यकाल में दो साल और बढ़े; आरक्षण समाप्त-Video