दीवाली से पहले अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर…सेवा कार्यकाल में दो साल और बढ़े; आरक्षण समाप्त-Video

November 4, 2026 by No Comments

Share News

Agniveer News: दीवाली से पहले केंद्र सरकार ने भारतीय सशस्त्र बलों के अग्निवीरों को बड़ी राहत दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल में दो साल की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। इस तरह से अब अग्निवीरों को चार साल के निर्धारित कार्यकाल के बजाय कुल छह साल तक सेवा देने का अवसर प्राप्त होगा. चूंकि सभी को मौका दिया जा रहा है इसलिए आरक्षण समाप्त कर दिया गया है.

पहले चार साल की सेवा के बाद बाहर निकलने वाले 75 फीसदी को अगली नौकरी के लिए रिजर्वेशन का प्रावधान रखा गया था लेकिन अब सभी को मौका मिल रहा है इसलिए रिजर्वेशन नहीं होगा। प्रेस कांफ्रेंस कर CDS ने इसके अलावा अन्य लाभ और बदलाव के बारे में स्पष्टीकरण दिया है.

एक नजर में पढ़ें मुख्य बातें

अग्निवीरों के लिए कैबिनेट ने नया रास्ता बनाया है।
नियमित सेवा में 25% को मेरिट के आधार पर लिया जाएगा।
बाकी 75 प्रतिशत को 2 साल की अतिरिक्त सेवा का ऑफर मिलेगा।
इस तरह से अतिरिक्त मिले 2 साल के बाद जो इच्छुक होंगे और चयन मानदंड पूरे करेंगे, उनको सशस्त्र बलों में नियमित रूप से शामिल कर लिया जाएगा.

सीडीएस ने मीडियो का दी जानकारी

सीडीएस एन एस राजा सुब्रमणि ने एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी मीडिया को दी है. उन्होंने बताया कि 14 जून 2022 में यह योजना आई थी। उस समय अग्निवीरों के प्रदर्शन को लेकर सतत आंकलन की बात कही गई थी। वह आगे बोले कि अग्निवीरों के पहले बैच के चार साल पूरे होने वाले हैं। अग्निवीरों के बारे में सकारात्मक फीडबैक प्राप्त हुआ है. अच्छा प्रदर्शन देखते हुए 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित रूप से सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत शेष 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अवधि और दी जाएगी. जो अग्निवीर इस दो साल की अवधि के बाद इच्छुक होंगे और चयन मापदंडों पर खरे उतरेंगे, उनको भी नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़ें-Agniveer News: नासिक मिलिट्री कैंप में हुआ भीषण धमाका, दो अग्निवीरों की मौत; जानें कैसे हुआ ब्लास्ट?