Delhi School: दिल्ली में अब हाइब्रिड मोड पर चलेंगे स्कूल…जानें क्या है वजह?

November 7, 2026 by No Comments

Share News

Delhi School: दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है. इसको देखते हुए सभी स्कूलों में कक्षा 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराए जाने का आदेश शिक्षा निदेशालय ने दिया है. इस तरह से बच्चे स्कूल जाकर फिजिकल कक्षाओं में तो पढ़ेंगे ही साथ ही ऑनलाइन भी पढ़ाई होगी. यह आदेश सरकारी और प्राइवेट, दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा.

तो वहीं इस आदेश को एमसीडी (MCD), एनडीएमसी (NDMC) और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों को भी मानना होगा. यह फैसला तत्काल प्रभाव से दिल्ली में लागू कर दिया गया है और अगले आदेश तक यह प्रभावी रहेगा. मालूम हो कि दिल्ली में प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए GRAP-3 के प्रतिबंध लागू किए गए हैं. यही वजह है कि बच्चों को प्रदूषण के संपर्क में आने से बचाने के लिए शिक्षा निदेशालय ने यह बड़ा कदम उठाया है.

जानें क्या है हाइब्रिड मोड का अर्थ?

हाइब्रिड मोड का मतलब है कि कक्षाएं स्कूल में तो चलेंगी ही साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी. यानी जो माता-पिता बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते वे बच्चे घर से भी जुड़ सकेंगे और पढ़ाई कर सकेंगे. इस तरह से स्कूल पूरी तरह बंद नहीं होगा. यानी पढ़ाई पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इस तरह से बच्चों के पास ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पढ़ाई का विकल्प मौजूद रहेगा.

ये भी पढ़ें-CBSE News: सीबीएसई ने जारी कि 10वीं-12वीं बोर्ड की डेटशीट… 16 फरवरी से परीक्षा होगी शुरू