ओवैसी-चंद्रशेखर का गठबंधन और UGC को लेकर सवर्णों का विरोध…कहीं भाजपा को न पड़ जाए भारी?-Video
Owaisi-Chandrashekhar: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के आगाज से पहले ही सामाजिक परिवर्तन मोर्चा ने प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है. दरअसल सांसद असदुद्दीन ओवैसी और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद एक दूसरे के गले लग चुके हैं और गठबंधन करने के बाद सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के तहत उत्तर प्रदेश विधानसभा में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इतना ही नहीं चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित कर दिया गया है.
श्री राजपूत करणी सेना के *राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय महीपाल सिंह जी मकराना को रतलाम में UGC ROLL BACK पदयात्रा के दौरान गिरफ्तार कर बस में ले जाया जा रहा है।
आखिर कब तक लोकतांत्रिक आवाज़ों को गिरफ्तारी और प्रशासनिक कार्रवाई के जरिए दबाने का प्रयास किया जाएगा?
#UGCRollBack https://t.co/WLo8RA4VjY— Akhilesh Mishra (@Akhilesh180519) November 11, 2026
तो दूसरी ओर पिछले करीब 9-10 महीने से यूजीसी के नए कानून को लेकर सवर्ण समाज पूरी तरह से भाजपा से नाराज है और करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना लगातार मोर्चा खोले हुए हैं और रतलाम में उनको कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इसके बाद पूरे देश में आक्रोश भड़क गया है और भारी संख्या में सवर्ण रतलाम की और कूच कर गए हैं. जिसके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसके बाद से माना जा रहा है कि चुनाव से पहले ये सभी घटनाक्रम भाजपा के लिए अभिशाप की तरह हो सकते हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।🤣🤣🤣
2075 तक महज मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार ही घोषित होगा, बनेगा कभी नहीं
#UpperCkt_Ai_Infra_Stock । AIMIM । आजाद समाज पार्टी। #Owaisi_AzadTieUp4UP । #ChandrashekharAzad https://t.co/FhBWXaakDC
— राजू वाल्मीकि चौहान (@RajuValmikiN) November 12, 2026
मालूम हो कि रावण और ओवैसी ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है और अब राजधानी लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में 26 नवंबर को रैली प्रस्तावित है जिसके जरिए शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा.
ये तो सभी जानते हैं कि ओवैसी की राजनीति का प्रमुख आधार मुस्लिम मतदाता हैं, तो वहीं चंद्रशेखर आजाद दलित, वंचित और युवा वर्ग के बीच अपनी राजनीतिक जमीन को लगातार तैयार कर रहे हैं. हालांकि देवी-देवताओं और ब्राह्मणों के खिलाफ बयान देने के कारण वह लगातार विवाद में भी रहते हैं.
दूसरी ओर उनके खिलाफ उनकी पूर्व प्रेमिक रोहिणी घावरी ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है जिससे कुछ तो फर्क उनके करियर पर पड़ने की बात कही जा रही है लेकिन इस गठबंधन से उनको कहीं न कहीं फायदा भी जरूर मिलने की बात कही जा रही है.
इस गणित से दोनों मुस्लिम और दलित मतदाताओं के सहारे चुनावी नैया पार लगाना चाह रहे हैं. हालांकि उन्होंने सपा और कांग्रेस को भी गठबंधन में शामिल होने की अपील की है. तो वहीं माना जा रहा है कि इस गठबंधन से सबसे अधिक असर सपा और कांग्रेस पर पड़ेगा.
ओवैसी के साथ PC करते हुए चंद्रशेखर ने सपा-कांग्रेस को अपने गठबंधन में शामिल होने का ‘ऑफर’ दिया है.
खुद ही सुन लीजिए👇 https://t.co/SCg6QKgnJ5
— Akshay Pratap Singh (@AkshayPratap94) November 12, 2026
भाजपा और बसपा पर भी इसका असर देखने को मिलेगा. मालूम हो कि सपा (समाजवादी पार्टी) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के सामाजिक समीकरण के साथ राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा को इसका राजनीतिक लाभ भी मिला था लेकिन अब माना जा रहा है कि ओवैसी और चंद्रशेखर के एक साथ आ जाने के बाद सपा से मुस्लिम वोट कट सकता है और बड़ी चुनौती मिल सकती है.
खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रुहेलखंड, तराई और कुछ मध्य यूपी की सीटों पर इस गठबंधन की गतिविधियों पर सभी की नजर रहेगी। माना जा रहा है कि इन क्षेत्रों में दलित और मुस्लिम मतदाताओं की मौजूदगी कई सीटों पर चुनावी परिणाम को प्रभावित कर सकती है।
तो वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि मुस्लिम और दलित मतदाताओं को एक राजनीतिक खेमे का स्थायी समर्थक इतनी जल्दी मान लेना किसी जल्दबाजी से कम नहीं होगा.
ओवैसी – हमारे मोर्चे के मुख्यमंत्री पद प्रत्याशी चंद्रशेखर आजाद रावण होंगे।
पत्रकार – लेकिन सर मुख्यमंत्री बनने के लिए 202 सीट चाहिए है और आप तो लड़ ही 150 रहे हैं तो मुख्यमंत्री कैसे बनाएंगे।
ओवैसी – नही बनेंगे तो कोई बात नही हमारा फंड तो निकल जाएगा। https://t.co/wqUJ0wjtI8
— Risky Yadav (@riskyyadav41) November 12, 2026
भाजपा के लिए क्या हो सकता है चुनौती?
अगर सत्ताधारी पार्टी भाजपा की बात करें तो इन दोनों का हाथ मिलाने का असर भाजपा पर दो तरह से पड़ने की बात कही जा रही है. माना जा रहा है कि अगर पहली स्थिति में ये गठबंधन मुस्लिम और दलित मतदाताओं के एक हिस्से को सपा से दूर करने में सफल रहता है तो विपक्षी वोटों का बंटवारा भाजपा के लिए कुछ सीटों पर फायदेमंद तो हो सकता है।
वहीं दूसरा पहलू ये भी बताया जा रहा है कि यदि ओवैसी और चंद्रशेखर ने अपना प्रभाव मजबूत कर लिया तो वो भाजपा के खिलाफ असंतुष्ट मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं. ऐसे में आने वाले चुनाव में भाजपा के लिए एक नई चुनौती खड़ी हो सकती है. खातसौर पर दलित युवाओं और अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच राजनीतिक लामबंदी चुनावी मुकाबले को प्रभावित कर सकती है.
अब्दुल को मुख्यमंत्री बनाने का सपना दिखाने वाले ओवैसी साहब ने UP में चंद्रशेखर आज़ाद को अपना CM उम्मीदवार घोषित कर दिया.
ऐसे में ओवैसी साहब से पलट कर नहीं पूछा जाएगा की चंद्रशेखर आज़ाद क्यों? आपके प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली क्यों नहीं? https://t.co/5mmcrkxigo
— Anzar Afaque (@AnzarAfaque) November 12, 2026
एक्सपर्ट का कहना है कि गैर-यादव पिछड़ा, दलित और अन्य सामाजिक वर्गों के समर्थन को बनाए रखने के लिए अब भाजपा को पहले से अधिक मेहनत करनी पड़ेगी. हालांकि इनको संतुष्ट करने के लिए पहले ही मोदी सरकार बिना मांगे यूजीसी के नए नियम ले आई और सवर्णों यानी अपने खाटी वोटर को नाराज कर लिया तो वहीं अब नए मोर्चे की राजनीति भाजपा के लिए नया सिरदर्द भी खड़ा सकता है. अगर नया मोर्चा यदि रोजगार, सामाजिक न्याय, संविधान और स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रहती है तो माना जा रहा है कि भाजपा को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें-Lucknow Accident: एक्सप्रेस-वे से 15 फीट नीचे खाई में गिरी बस… तीन की मौत; 45 गम्भीर रूप से घायल-Video