GUJARAT:अमूल के प्रबंध निदेशक की पलटी कार, दोपहिया वाहन वाले को बचाने में हुआ हादसा, गर्दन में लगी चोट, देखें अमूल का कहां लगा रहा है नया प्लांट
June 23, 2022
No Comments
आणंद। अमूल के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी की कार गुजरात के आणंद में एक दोपहिया वाहन सवार को बचाने की वजह से पलट गईस लेकिन बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल सोढ़ी को मामूली चोटें आई हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार की रात सोढ़ी बकरोल (Bakrol) जा रहे थे, जहां अमूल का नया प्लांट लग रहा है। इसी दौरान रास्ते में एक दोपहिया वाहन सवार को बचाने के लिए कार चला रहे ड्राइवर ने अचानक कार मोड़ दी, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन आस-पास के लौग तुरंत दौड़े और सोढ़ी व ड्राइवर को कार से बाहर निकाला इसी के साथ दोपहिया वाहन चलाने वाले के साथ ही सभी को जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना में प्रबंध निदेशक के गर्दन में चोट आई है। जबकि दोपहिया वाहन चलाने वाले के पैर में फ्रैक्चर हो गया है।