UP: सपा विधायक ने निर्माणाधीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की दीवार को दिया धक्का, भरभरा कर गिर गई, वीडियो हुआ वायरल, अखिलेश यादव ने कसा तंज, कहा “भाजपा के राज में भ्रष्टाचार का कमाल,देखें कहां हो रहा था निर्माण

June 24, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स दीवार को धक्का देते हैं और दीवार भरभरा कर गिर जाती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश (UP) के प्रतापगढ़ के शिवसत का है। जहां निर्माणाधीन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के निरीक्षण के लिए समाजवादी पार्टी के रानीगंज विधानसभा के विधायक आरके वर्मा पहुंचे और इस दौरान उन्होंने दीवार को धक्का दिया तो दीवार भरभरा कर गिर गई। इसका वीडियो उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।

UP:उत्तर प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ दबंगों ने की अभद्रता, जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे बच्चों को रोका पुलिस ने, देखे वायरल वीडियो

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक विधायक ने पूरा मामला जिलाधिकारी डां नितिन बंसल को दे दिया है। इसके बाद सैंपलिंग के लिए गई टीम ने विधायक के सामने ही सैंपलिंग की। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। वीडियो 23 जून 2022 का है। विधायक ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसे घटिया निर्माण कार्य से सरकार युवाओं का भविष्य नहीं तैयार रही,यह उनके मौत का इंतजाम है, रानीगंज विधानसभा में बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज में भ्रष्ट सरकारी तंत्र का दर्शन।

PANCHANG:ठाकुर प्रसाद रूपेश पंचांग में तीज-त्य़ोहारों की दी गई तिथियों में मिल रही हैं हद से ज्यादा गलतियां, सोच-समझ कर करें भरोसा, देखें पूरी जानकारी

GUJARAT RIOTS CASE: गुजरात दंगों पर एसआईटी की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए दिवंगत कांग्रेस विधायक एहसान जाफरी की पत्नी जाकिया ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, याचिका खारिज, जानें क्या कहा कपिल सिब्बल ने

VASTU DOSH:घर में न रखें खराब घड़ी और टूटे-फूटे बर्तन, ठीक नहीं रहता घर का वास्तु, रुकी रहती है तरक्की, देखें क्या होता है नुकसान

इसी के साथ समाजवादी पार्टी के ट्वीटर अकाउंट से लिखा गया है कि मज़बूती की बुलंदियों को छूता डबल इंजन सरकार का विकास। प्रतापगढ़ में बेईमानी की सीमेंट और भ्रष्टाचार की ईंट से बन रही इंजीनियरिंग कॉलेज की निर्माणाधीन दीवार निरक्षण करने पहुंचे सपा विधायक आरके वर्मा के हाथ लगाते ही धराशाई हो गई। अब क्या कार्रवाई करेगी कमीशन बाज भाजपा सरकार।

इसी के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और ट्वीट करते हुए लिखा है कि भाजपा के राज में, घोर भ्रष्टाचार का कमाल है निराला,बिन सीमेंट, इंजीनियर कॉलेज की ईंटों को जोड़ डाला।

UP:अब ट्रांसजेंडर्स को सताया तो पुलिस तुरंत करेगी कार्रवाई, लखनऊ में खुला उत्तर प्रदेश का पहला ट्रांसजेंडर पुलिस सहायता केंद्र, इन मोबाइल नम्बरों पर करें शिकायत, 24 घंटे मिलेगी मदद

KANPUR:बनारसी मिष्ठान भंडार के पोते केशव अग्रवाल को हर्ष फायरिंग मामले में किया गया गिरफ्तार, निरस्त होगा शस्त्र लाइसेंस, रिवाल्वर निकली कर्मचारी के नाम, दोनों रखे गए लॉकअप में, देखें वीडियो