UP:फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुआ मुकदमा, NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ पांडवों और करवों को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

June 27, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि राम गोपाल वर्मा ने एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के खिलाफ ट्विटर पर पांडवों और कौरवों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

DELHI:ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने लगाया था वीडियो एडिट कर वायरल करने का आरोप, देखें वीडियो

Triple Talaq Case:कानपुर के सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई पर उसकी पत्नी ने दर्ज कराया तीन तलाक और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला, लगाए गम्भीर आरोप

इस मामले में एडीसीपी मध्य राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा गुडंबा के अर्जुन इंक्लेव फेस दो कुर्सी रोड पर रहने वाले मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। मनोज के मुताबिक 22 जून को रात 11:35 बजे प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल @RGVzoomin पर लिखा था कि “if DRAUPADI is the PRESIDENT who are the PANDAVAS? And more importently, who are the KAURAVAS?”

UP:राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू पर पांडवों और कौरवों को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के खिलाफ पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने की FIR की मांग, वीडियो वायरल

इसके साथ ही इस ट्वीट को वायरल कर दिया था। इस ट्वीट का हिंदी अर्थ है कि यदि द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं? इस ट्वीट ने एक महिला को अपमानित किया है। ट्वीटर के माध्यम से कौरवों एवं पांडवों को गलत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में एडीसीपी ने बताया कि मनोज से ट्वीट से संबंधित साक्ष्य ले लिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इस मामले में पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने भी राम गोपाल वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

Kanpur Violence मामले में बड़ा एक्शन, गिरफ्तार मुख्तार बाबा की फेमस दुकान बाबा बिरयानी के 6 आउटलेट किए गए सील, रद्द होगा लाइसेंस, हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हाशमी को करता था फाइनेंस, इस कार्रवाई से एक महिला है बहुत खुश,देखें वीडियो

LUCKNOW:बीच सड़क घूस लेते पुलिस सिपाही का वीडियो हुआ वायरल, एडीसीपी ने दिए जांच के आदेश