Rajasthan:उदयपुर से बाहर भाग गए थे दर्जी के दोनों हत्यारोपी, गिरफ्तारी के बाद सामने आया उदयपुर एसपी का बयान, कहा सात थानों में लगाया गया है कर्फ्यू, देखें वीडियो

June 28, 2022 by No Comments

Share News

राजस्थान के उदयपुर के मालदास स्ट्रीच एरिया में दिन दहाड़े गला रेत कर की गई दर्जी कन्हैयालाल की हत्या करने के बाद दोनों हत्यारोपी उदयपुर के बाहर भाग गए थे। एएनआई को दिए बयान में उदयपुर के एसपी मनोज कुमार ने कहा है कि दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है। ये उदयपुर से बाहर भाग गए थे, हमने अपनी टीमें लगा रखी थी, उन टीमों ने उन्हें पकड़ा है। कानून व्यवस्था नियंत्रण में है। 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।

इसी के साथ पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों की फोटो जारी की है। पुलिस के मुताबिक उदयपुर हत्या मामले में गिरफ़्तार दोनों आरोपी रफीक मोहम्मद और अब्दुल जब्बार उदयपुर के सूरजपोल क्षेत्र के निवासी हैं।

दें कि इससे पहले राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की बात मीडिया व जनता को बता दी थी, ताकि दर्जी की हत्या के विरोध में उतरे लोग शांत हो सकें।

गहलोत में अपने जारी बयान में लोगों से ये भी वादा किया है कि इस केस को अनुसंधान केस ऑफिसर स्कीम के तहत किया जाएगा एवं त्वरित अनुसंधान सुनिश्चित कर अपराधियों को न्यायालय कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। इसी के साथ उन्होंने लोगों से शान्ति बनाए रखने की अपील भी की थी।

सम्बंधित खबरें भी पढ़ें-

Rajasthan:कपड़ा नपवाने के बहाने आए दो लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी की हत्या कर वीडियो किया वायरल, 24 घंटे के लिए उदयपुर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी दी धमकी, देखें वीडियो

Rajasthan:उदयपुर में दर्जी हत्या के विरोध में उतरे लोगों ने की आगजनी, बंद की दुकानें, 600 की संख्या में भेजी गई पुलिस फोर्स, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा गिरफ्तार कर लिए गए हैं दोनों आरोपी, वायरल वीडियो