Home » Udaipur:कन्हैयालाल को मारने में हत्यारों ने पार कर दी थी क्रूरता की सारी हदें, शरीर पर मिले 26 घाव, 8 घाव गर्दन पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Udaipur:कन्हैयालाल को मारने में हत्यारों ने पार कर दी थी क्रूरता की सारी हदें, शरीर पर मिले 26 घाव, 8 घाव गर्दन पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दरिंदों ने कन्हैयालाल की कितनी बेरहमी से मारा था, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हो गया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कन्हैयालाल के शरीर से 26 घाव मिले हैं, जिसमें से 8 घाव तो केवल गर्दन और उसके आस पास के हिस्सों के हैं। बाकी घाव शरीर के अन्य हिस्सों से मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक शरीर में अधिक खून बह जाने के कारण कन्हैयालाल की मौत हुई।
हत्यारे, गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा जारी की गई थी फोटो
बता दें कि मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली नामक दर्जी की भीषण हत्या दो लोगों द्वारा कर दी गई थी। इसके बाद हत्या के साथ ही धमकी भरा वीडियो भी हत्यारोपियों ने जारी किया था। फिलहाल देर रात उदयपुर पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को धर दबोचा था। इस पूरे मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपते हुए निर्देश जारी कर दिया है। मालूम हो कि कन्हैयालाल की हत्या मोहम्मद रियाज और ग़ौस मोहम्मद ने की है। इन दोनों ने हत्या करने के साथ ही हत्या के बाद भी एक धमकी भरा वीडियो वायरल किया था।