Rajasthan:उदयपुर हत्याकांड मामले में की गई बड़ी कार्रवाई, कन्हैयालाल की शिकायत करने के बावजूद लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस महानिरीक्षक सहित 32 पुलिसकर्मियों का किया गया तबादला, देखें किसे सौंपी गई है जिम्मेदारी

Share News

राजस्थान के उदयपुर में दो शख्सों द्वारा दर्जी कन्हैयालाल की हुई हत्या के बाद से ही यहां का पुलिस प्रशासन लोगों के निशाने पर है और कड़ी आलोचना का शिकार हो रहा है। इसको देखते हुए जिम्मेदारों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर पुलिस महानिरीक्षक सहित राजस्थान के 32 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है। इस तबादले में पुलिस अधीक्षक का भी नाम शामिल है।

Jagannathpuri: सबकी खैर-खबर लेने के लिए नगर भ्रमण को निकले “जगत के नाथ”, जगन्नाथपुरी में रथ खींचने को आतुर दिख रहे हैं लाखों श्रद्धालु, जानें कौन लोग खींच सकते हैं रथ, क्या कहता है शास्त्र, देखें वीडियो

बता दें कि दो दिन पहले ही हुई कन्हैयालाल की हत्या से पहले उसे मार दिए जाने की धमकी भी दी गई थी। इस पर उसने पुलिस से 15 जून को शिकायत भी की थी व लिखित शिकायत दी भी थी और सुरक्षा की मांग भी की थी, लेकिन पुलिस ने धमकी को गम्भीरता से नहीं लिया और आरोपितों व कन्हैयालाल के बीच समझौता कर दिया था। नतीजतन कन्हैयालाल को हत्यारों ने बेरहमी से मार डाला और तो और बेखौफ हत्यारों ने तालीबानी शैली में मारने व धमकी का वीडियो भी बना कर वायरल कर दिया था, ताकि लोग दहशत में आ जाएं। हालांकि देर रात तक पुलिस ने दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया था।

इन्हीं दोनों ने की थी कन्हैयालाल की हत्या

पैगम्बर मोहम्मद टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा के लिए कहा, “देश में जो हो रहा है उसके लिए यह महिला अकेले जिम्मेदार है”, “याचिका में आती है अहंकार की बू”, हाईकोर्ट जाओ, ओवैसी ने कहा प्रधानमंत्री समझें, केवल सस्पेंड कर देना ही सजा नहीं, आप केवल नूपुर शर्मा के प्रधानमंत्री नहीं, देखें कोर्ट ने चैनल के लिए क्या कहा

मालूम हो कि कन्हैयालाल ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन किया था। इसी के चलते एक वर्ग विशेष के लोगों ने उसे मारने की धमकी दी थी और इसी के बाद उसकी गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बीते मंगलवार को उस वक्त हुई, जब कन्हैयालाल अपनी दुकान पर था। मोहम्मद रियाज अंसारी और गौस मोहम्मद नाम के लोग कपड़ा नपवाने के लिए उसके पास आए और फिर उसकी हत्या कर दी थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों को हत्यारोपियों के पाकिस्तान से कनेक्शन मिले हैं।

Rajasthan:कपड़ा नपवाने के बहाने आए दो लोगों ने नूपुर शर्मा के समर्थक दर्जी की हत्या कर वीडियो किया वायरल, 24 घंटे के लिए उदयपुर में बंद की गई इंटरनेट सेवा, हत्यारों ने प्रधानमंत्री को भी दी धमकी, देखें वीडियो

देखें किसे मिली है जिम्मेदारी
मीडिया सूत्रों के मुताबिक सरकार द्वारा जारी किए तबादला आदेशों के बाद प्रफुल्ल कुमार को उदयपुर का नया पुलिस महानिरीक्षक और विकास शर्मा को SP नियुक्त किया गया हैं। बता दें कि IGP प्रफुल्ल कुमार हत्याकांड की जांच के लिए गठित SIT के सदस्य भी हैं। कन्हैयालाल हत्याकांड में आरोपियों का संबंध पाकिस्तान से होने की जानकारी मिलने के बाद इस मामले को गृह मंत्रालय ने अपने हाथ में ले लिया हैं और अब इस केस की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) कर रही है।

इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि दर्जी की हत्या के बाद उदयपुर समेत पूरे राजस्थान में तनाव बना हुआ है और मुख्यमंत्री गहलोत लगातार सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को भी अपील जारी करते हुए कहा कि मैं प्रदेशवासियों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपराधी चाहें कितना भी बड़ा हो, किसी भी धर्म या संप्रदाय का हो, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसी के साथ उन्होंने धर्मगुरूओं से भी शांति की अपील जारी करने का आग्रह किया।