MP:सात साल की बच्ची ने जब बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री से पूछ लिया भगवान राम और रावण को लेकर अटपटा सवाल, नहीं दे सके जवाब, फिर बच्ची ने सुनाई राम स्तुति और 40 मंत्र, सैकड़ों लोग रह गए आवाक्, देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि मध्य प्रदेश (MP) के श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री महंत को सुनने के लिए हजारो श्रद्धालु पंडाल में एकत्रित हैं। इसी बीच एक बच्ची को माइक दिया जाता है और वह सवाल करती है कि जब राम जी और रावण दोनों ही शिव जी की पूजा करते थे तो फिर दोनों दोस्त क्यों नहीं थे। बच्ची की इस बात को सुनकर महंत सहित पूरा पंडाल ठहाके लगाकर हंस देता है।
इसके बाद महंत बच्ची से उसका नाम और उम्र पूछते हैं तो बच्ची ने अपनी उम्र सात साल बताई। इसके बाद बच्ची ने कहा कि उसे हनुमान चालीसा याद है और श्रीराम स्तुति भी। इस पर महंत ने बच्ची से राम स्तुति सुनाने को कहा तो हजारों की भीड़ के बीच बच्ची ने राम स्तुति “श्री राम चंद्र कृपाल… ” गाकर खूब वाह-वाही बटोरी। इस मौके पर बच्ची ने ये भी बताया कि उसे 40 मंत्र याद हैं। इस पर महंत ने कहा कि सीखो हिंदुओं इस बच्ची से। फिलहाल ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।