Leena Manimekalai:”काली मां” के बाद लीना मणिमेकलाई ने हिंदूओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए शेयर की एक और विवादित फोटो, शंकर-पार्वती बने कलाकारों को दिखाया सिगरेट पीते हुए, भाजपा कार्यकर्ताओं और संघ परिवार पर की खतरनाक टिप्पणी
टोरंटों की रहने वाली भारतीय मूल की फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने लगता है हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मन बना लिया है। लगातार वह एक के बाद एक विवादित फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती जा रही हैं। मां काली को सिगरेट पीते हुए पोस्टर जारी करने के बाद अब लीना ने शंकर-पार्वती की भूमिका निभा रहे कलाकारों को सिरगरेट पीते हुए की फोटो शेयर की है। इसके बाद से उनके खिलाफ विरोध और बढ़ता जा रहा है।
बता दें कि लीना ने एक डाक्यूमेंट्री फिल्म में मां काली बने कलाकार का पोस्टर जारी किया था, जिसमें उसे सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था। इसके बाद से भारत के विभिन्न हिस्सों में उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है और लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। इसी बीच लीना ने शिव-पार्वती बने कलाकालों का विवादित फोटो शेयर कर इस विरोध को और हवा दे दी है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर विरोध किया जा रहा है।
बता दें कि लीना ने विवादित फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, “बीजेपी पेरोल ट्रोल आर्मी को पता नहीं है कि लोक थिएटर कलाकार अपने प्रदर्शन के बाद कैसे शांत होते हैं। यह मेरी फिल्म से नहीं है। यह रोजमर्रा के ग्रामीण भारत से है जिसे ये संघ परिवार अपनी अथक नफरत और धार्मिक कट्टरता से नष्ट करना चाहते हैं। हिंदुत्व कभी भारत नहीं बन सकता।”