Delhi:नाबालिग बेटे ने पिता की पिटाई करने वाले की आंख में मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना का वीडियो वायरल, बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रभावित इलाके में हुई है भयानक घटना

July 16, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक शख्स पार्क के सामने एक गली में बैठा है। इसी बीच कुछ नाबालिग लड़कों का झुंड आता है और उसमें से एक नाबालिग लड़का निकल कर तेजी से शख्स की ओर बढ़ता है और उसकी आंख में गोली मार कर भाग जाता है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

MP:आकाश से आया धुएं का गुबार खेत में गिरते ही तब्दील हुआ चक्रवात में, उखाड़ दिए कई बड़े पेड़, अद्भुत घटना कैमरे में हुई कैद, वीडियो वायरल, बढ़ी किसानों की चिंता

वीडियो वायरल करने वाले एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बांग्लादेशी और रोहिंग्या प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में एक 36 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गई। यह भयानक है। मीडिया सूत्रों की मानें तो वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की जांच करने वाली पुलिस टीम ने चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शुक्रवार शाम को घटी थी।

पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने इस मामले में मीडिया को बताया कि जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में 15 जुलाई की शाम करीब 6:15 बजे जावेद नाम के व्यक्ति को गोली लगने की जानकारी से सम्बंधित एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। घायल को तत्काल जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया था, जहां से उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। फिलहाल पीड़ित की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित जावेद ने पुलिस को बताया कि शाम को वह एच-3 ब्लाक के पार्क के पास बैठा हुआ था। तभी वहीं तीन नाबालिग लड़के आए और उनमें से एक ने उसके चेहरे की ओर गोली दाग दी और फरार हो गया। गोली दाहिनी आंख में लगी।

जावेद ने ये भी बताया कि उन नाबालिग लड़कों में से एक लड़के के पिता को उसने पीटा था, जिसका बदला लेने के लिए ही उसने उस पर गोली चलाई। जावेद के बयान के आधार पर पुलिस ने धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चारो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ उनके पास से हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि