Bihar: उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बोले, “झूठा मुख्यमंत्री है नीतीश कुमार, नैतिकता और शर्म बेच दी, देखें वायरल वीडियो, लालू परिवार ने नीतीश को बोले अपशब्द, देखें वीडियो, क्या कहा राबड़ी देवी ने

August 14, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बिहार के वर्तमान के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप पर आरोप लगा रहे हैं।

दरअसल यह वीडियो पुराना है, जिसमें पूरा लालू परिवार नीतीश के खिलाफ इसलिए बोलते हुए दिखाई दे रहा है कि कभी वो भाजपा से हाथ मिलाकर सत्ता में आए थे, लेकिन अब वह नीतीश भाजपा को छोड़कर लालू के साथ खड़े हो गए हैं और वर्तमान में बिहार के उपमुख्यमंत्री लालू के बेटे तेजस्वी हो गए हैं, लेकिन कहते हैं न कि भूतकाल कभी पीछा नहीं छोड़ता, ठीक उसी तरह अब भूतकाल में नीतीश कुमार के खिलाफ तेजस्वी, राबड़ी और लालू द्वारा दिया गया बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि पलटू है क्या वो फिर से नहीं पलट सकता। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि चुनाव आने दो, जनता सबका हिसाब करेगी।

फिलहाल वायरल वीडियो में तेजस्वी बोलते हुए दिख रहे हैं कि भाजपा से भी बड़ा झूठा तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। शर्म और नैतिकता को बेच दिया है। घोटाले बाज नीतीश चाचा। जनता को धोखा देने का काम किया है। हमारे चाचा को लोग पलटू बोलते हैं। नीतीश कुमार घटिया काम किए हैं। गलती से हम लें ले उनको तो जनता तो यही कहेगी कि तेजस्वी तुम भी तो पलटू हो तुम भी तो पलट गए। वहीं लालू कहते दिख रहे हैं कि डाइवोर्स के बाद से ही पगला गया है नीतीश कुमार। तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कह रही हैं कि अपने भाई की पीठ पर छुरा भोकने का काम किए हैं नीतीश कुमार। बता दें कि हाल ही में बिहार की सत्ता में परिवर्तन हुआ है। नीतीश कुमार ने अपने भतीजे तेजस्वी का हाथ थामकर बिहार में नई सरकार का गठन किया है। इस तरह से नीतीश फिर से मुख्यमंत्री बने हैं तो वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को बनाया गया है।