Ganesh Chaturthi-2022: बुधवार को पड़ी गणेश चतुर्थी विद्यार्थियों व विद्या के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनी खास, हाथी को खिलाएं हरा चारा, करें ये 8 उपाय, प्रमोशन के लिए करें ये सरल पूजा, पढ़ें कथा

August 31, 2022 by No Comments

Share News

गणेश चतुर्थी विशेष। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि इस बार दिन बुधवार (31 अगस्त) को पड़ रही है। इस संयोग ने इस दिन को भक्तों के लिए खास बना दिया है। क्योंकि बुधवार का दिन गणेश जी का दिन माना गया है, दूसरे गणेश जी को विद्या व बुद्धि का भी देवता माना गया है। इसलिए इस दिन विद्यार्थी व विद्या के क्षेत्र से जुड़े लोग अगर विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना करते हैं तो उनका करियर उन्नति के शिखर पर जाएगा।

भारतीय ज्योतिष अनुसन्धान संस्थान लखनऊ के निदेशक आचार्य विनोद कुमार मिश्र बताते हैं कि चतुर्थी के दिन भगवान श्रीगणेश का प्राकट्य माना जाता है। इस दिन भगवान श्रीगणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत व पूजन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो भगवान श्रीगणेश अपने भक्तों व विद्यार्थियों व विद्या के क्षेत्र से जुड़े लोगों पर प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। अगर आप भी इस विशेष अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये उपाय विधि-विधान पूर्वक करें। बता दें कि ये उपाय विद्यार्थियों के अलावा भी अन्य लोग भी कर सकते हैं। यह सभी के लिए फलकारी है।

ये उपाय विद्यार्थियों के साथ ही अन्य लोग भी कर सकते हैं
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गणेश यंत्र बहुत ही चमत्कारी यंत्र है। गणेश चतुर्थी पर घर में इसकी स्थापना करें। मान्यता है कि इस यंत्र की स्थापना व पूजन से बहुत लाभ होता है। इस यंत्र के घर में रहने से किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं करती।

शास्त्रों में भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने का विधान बताया गया है। गणेश चतुर्थी पर भगवान श्रीगणेश का अभिषेक करने से विशेष लाभ होता है। इस दिन आप शुद्ध पानी से श्रीगणेश का अभिषेक करें, साथ में गणपति अथर्व शीर्ष का पाठ भी करें। बाद में मावे के लड्डुओं का भोग लगाकर भक्तों में वितरित कर दें।

गणेश चतुर्थी पर सुबह स्नान आदि करने के बाद समीप स्थित किसी गणेश मंदिर जाएं और भगवान श्रीगणेश को 21 गुड़ के लड्डू बनाकर दूर्वा के साथ चढ़ाएं। इस उपाय से भगवान आपकी हर मनोकामना पूरी कर सकते हैं ।

गणेश चतुर्थी पर किसी गणेश मंदिर में जाएं और दर्शन करने के बाद अपनी इच्छा के अनुसार गरीबों को दान करें। कपड़े, भोजन, फल, अनाज आदि दान कर सकते हैं। दान के बाद दक्षिणा यानी कुछ रुपए भी दें। दान से पुण्य की प्राप्ति होती है और भगवान श्रीगणेश भी अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।

गणेश चतुर्थी को दूर्वा (एक प्रकार की घास) के गणेश बनाकर उनकी पूजा करें। मोदक, गुड़, फल, मावा-मिष्ठान आदि अर्पण करें। ऐसा करने से भगवान गणेश सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

गणेश चतुर्थी पर व्रत रखें। शाम के समय घर में ही गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें। इसके बाद भगवान श्रीगणेश को तिल से बने लड्डुओं का भोग लगाएं। इसी प्रसाद से अपना व्रत खोलें और भगवान श्रीगणेश से मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें।

विद्यार्थी ये करें उपाय
अगर आपके जीवन में काफी वक्त से परेशानियां चली आ रही हैं, या आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा के क्षेत्र में जो आपको सफलता मिलनी चाहिए, वो नहीं मिल पा रही है तो इस गणेश चतुर्थी पर हाथी को हरा चारा खिलाएं और गणेश मंदिर जाकर अपनी परेशानियों का निदान करने के लिए प्रार्थना करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां कुछ ही दिनों में कम होना शुरू हो जाएंगी। ध्यान रखें कि किसी भी उपाय को करने से पहले पूजा करने के लिए मन को शांत रखें व पूजा को एकाग्र होकर करें।

प्रमोशन के लिए करें ये उपाय

गणेश चतुर्थी पर पीले रंग की गणेश प्रतिमा अपने घर में स्थापित कर पूजा करें। पूजन में श्रीगणेश को हल्दी की पांच गांठ “श्री गणाधिपतये नम:” मंत्र का उच्चारण करते हुए चढ़ाएं। इसके बाद 108 दूर्वा पर गीली हल्दी लगाकर श्री गजवकत्रम नमो नम: का जप करके चढ़ाएं। यह उपाय लगातार 10 दिन तक करने से प्रमोशन होने की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। (फोटो-एएनआई)

पढ़ें कथा

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। किसी भी धार्मिक कार्य को करते वक्त मन को एकाग्र अवश्य रखें। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लें। KhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)