Viral Video: मरीज को अचानक आया कार्डियक अरेस्ट, डाक्टर ने तुरंत किया ठीक, वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज, भाजपा सांसद ने डाक्टर को बताया नायक

September 6, 2022 by No Comments

Share News

सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक मरीज डाक्टर के सामने बैठा है। अचानक वह कुछ उलझन महसूस करता है और कुर्सी पर ही सिर ऊपर उठाकर लेट जाता है। सामने बैठे डाक्टर तुरंत उसकी हालत को समझ लेते हैं और झट से अपनी कुर्सी से उठकर मरीज से पास पहुंचते हैं और उसके हार्ट के पास धीरे-धीरे मुक्के से मारकर मरीज को चमत्कारिक तरीके से ठीक कर देते हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जो कि अब वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो महाराष्ट्र के कोल्हापुर का है। जिसमें डाक्टर एक मरीज को अचानक आए कार्डियक अरेस्ट से बचाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा सांसद धनंजय महादिक ने लिखा है कि, यह वीडियो हमारे बीच रहने वाले एक वास्तविक जीवन के नायक का उदाहरण दिखाता है। कोल्हापुर के सबसे अच्छे कार्डियोलॉजिस्ट में से एक डॉ. अर्जुन अदनाइक ने एक मरीज की जान बचाई। मैं ऐसे सम्माननीय और गुणी नायकों की सराहना करता हूं।

यहां देखें वीडियो