Lucknow: राजधानी का माहौल खराब करने की साजिश, लेटे हनुमान जी मंदिर में शिवा बनकर घुसा तौफीक, तोड़ी शनिदेव की मूर्ति, पुलिस अधिकारी ने कहा नशे में था, देखें वीडियो

September 8, 2022 by No Comments

Share News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। यहां गोमती तट स्थित प्राचीन लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में शिवा बनकर घुसे तौफीक ने शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया है और ध्वज भी तोड़ दिया है। घटना के बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर पुलिस को सौंप दिया।

यह घटना बुधवार को हुई। इसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल कराया तो वह नशे का लती निकला है। गुरुवार को इस मामले में एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने वीडियो जारी करते हुए जानकारी दी कि तौफीक नशे में था। तौफीक पर शनिदेव की मूर्ति और मंदिर में लगा ध्वज तोड़ने का आरोप है। उसे मौके से ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सुबह स्थिति सामान्य होने पर उसने पूछताछ में अपना नाम बताया।

उल्लेखनीय है। लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में बुधवार रात एक युवक पहुंचा। मंदिर के पुजारी अमर मिश्रा का आरोप है कि उनके टोकने पर युवक ने कहा कि वह दर्शन करने आया है। इसके बाद वह अपने कक्ष में चले गए। युवक इस बीच बाहर निकला और उसने ईंट मार कर मूर्ति खंडित की और ध्वज तोड़ दिया। युवक को आस पड़ोस के लोगों ने पकड़ लिया। उसे पीटने लगे। इस बीच मंदिर के अध्यक्ष डा. विवेक तांगड़ी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चौक पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को लेकर थाने चली गई थी। एडीसीपी ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। (खबर में प्रतीकात्मक फोटो का इस्तेमाल किया गया है)

यहां देखें वीडियो