UP Basic Shiksha: वाराणसी में तीन महीने से निलम्बित शिक्षकों को बहाल करने की मांग, बेसिक शिक्षकों ने BSA के सामने जोड़ा हाथ, RSM ने सौंपा सात लंबित समस्याओं का ज्ञापन, देखें क्या कहा बीएसए ने
वाराणसी। शिक्षकों के हक व हित के लिए प्रदेश भर में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (RSM) लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आरएसएम वाराणसी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश संयुक्त मंत्री एवं जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अरविंद पाठक से मिला और जनपद वाराणसी में शिक्षकों की वर्षों से लंबित पदोन्नति करने एवं प्रोन्नत वेतनमान देने हेतु वरिष्ठता सूची जारी करने सहित सात मांगों का मांगपत्र सौंपा। इस मौके पर तीन महीने से निलम्बित शिक्षकों को बहाल करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।

देखें सात मांगें
शिक्षकों की वर्षों से लंबित पदोन्नति करने एवं प्रोन्नत वेतनमान देने हेतु वरिष्ठता सूची जारी करें।
टीएलएम का पैसा शिक्षकों के खाते में भेजें।
महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद के निर्देश के क्रम में जुलाई एवं अगस्त माह में विद्यालयों के सघन निरीक्षण के दौरान विलंब से स्कूल पहुंचे शिक्षकों का एक दिन के अवरुद्ध वेतन को जारी करें।
तीन महीने से ज्यादा समय से निलंबित शिक्षकों को बहाल करें।
कंपोजिट ग्रांट उपभोग के नवीन निर्देशों से प्रधानाध्यापकों को अवगत कराने के लिए उनका प्रशिक्षण आयोजित करें।
शिक्षकों के उपार्जित अवकाश को मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करें।
देखें क्या कहा बीएसए ने
इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय “शेखर” को बताया कि वरिष्ठता सूची प्रस्तुत करने के लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को तीन दिन पहले पत्र जारी करके निर्देशित कर दिया गया है, जनपद के निलंबित शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, शिक्षकों के अवरुद्ध वेतन को निर्गत करने की प्रक्रिया गतिमान है,टीएलएम का पैसा शिक्षकों के खाते में शीघ्र भेजवा दिया जायेगा, कंपोजिट ग्रांट उपभोग के लिए प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण देने की मांग पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने कहा की यह उचित मांग है जिसकी व्यवस्था की जायेगी।
ये शिक्षक रहे मौजूद
इस मौके पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ वाराणसी के प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाल, महामंत्री आनंद कुमार सिंह, महिला विंग की जिलाध्यक्ष डा. रमा रुखैयार, उपाध्यक्ष दीपिका सिंह,संयुक्त मंत्री अनुराधा भार्गव, प्रचार मंत्री ममता पटेल, मीडिया प्रभारी प्रीति गुप्ता,जिला संयुक्त महामंत्री आशुतोष पाण्डेय , जिला मंत्री अरविंद कुमार द्विवेदी,नगर अध्यक्ष अनुराधा सिंह , कोषाध्यक्ष आराजी लाइन्स अमिताभ राय , साधना श्रीवास्तव ,चोलापुर ब्लाक अध्यक्ष पवन सिंह ,अजय कुमार,सुरेश चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित थे